

बॉलीवुड की चकाचक एक्ट्रेस सारा अली खान खबरों में बनी रहती हैं। कभी अपनी बेबाकी से तो कभी नमस्ते दर्शकों कहकर अपने रिपोर्टिंग वाले अंदाज से एक्ट्रेस लोगों का दिल जीत लेती हैं।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस का स्टाइल भी बाकी बॉलीवुड एक्ट्रेस से बिल्कुल अलग है। एक्ट्रेस काफी कूल और चिल अंदाज में नजर आती हैं। लोगों को उनका ह्यूमर भी काफी पसंद है।
Image Source : Instagramएक बार फिर एक्ट्रेस चर्चा में आ गई हैं। इस बार उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में वो पेरिस की यात्रा पर गई नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagramउनकी ये यात्रा किसी भी आम इंसान की तरह ही है। इस यात्रा पर उनकी मम्मी भी उनके साथ गई हैं। इस दौरान का एक वीडियो भी सारा का काफी वायरल हो रहा है।
Image Source : Instagramसारा इस वीडियो में ट्रेन में सामान चढ़ा रही हैं। उनकी मां उनका वीडियो बना रही हैं। सारा कह रही हैं कि उनकी मां उनका सहियोग नहीं कर रहीं।
Image Source : Instagramसारा अली खाने ने पैरिस के आइफिल टावर का भी दीदार कराया है। आइफिल टावर के पीछे सनसेट होता नजर आ रहा है।
Image Source : Instagramसारा अली खान आखिरी बार विक्की कौशल के साथ 'जरा हटके जरा बचके' में नजर आई थीं। फिल्म लोगों को पसंद आई थीं।
Image Source : Instagramसारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही 'ऐ वतन मेरे वतन', 'मेट्रो' और 'मर्डर मुबारक' में नजर आने वाली है। एक्ट्रेस इन फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं।
Image Source : InstagramNext : 'तारक मेहता...' की बबीता जी पर चढ़ा गरबा फीवर, तस्वीरों में देखिए अदाएं