

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए चौंकाने वाले आतंकी हमले के बाद सारा अली खान का दिल टूट गया है।
Image Source : instagramगुरुवार को अभिनेत्री ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कश्मीर में अपनी छुट्टियों की एक पुरानी तस्वीर साझा की।
Image Source : instagramअपने पोस्ट के कैप्शन में सारा ने पहलगाम आतंकी हमले को 'बर्बर क्रूरता' कहा और सभी से शांति फैलाने का आग्रह किया।
Image Source : instagramसारा ने एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'इस बर्बर क्रूरता से दिल टूट गया, स्तब्ध और डरी हूं।
Image Source : instagramधरती पर हमारा स्वर्ग, एक ऐसी जगह जो इतनी शांत, शांतिपूर्ण और सुंदर लगती थी। शांति और न्याय के लिए प्रार्थना कर रही हूं।'
Image Source : instagramसारा अली खान से पहले कई अन्य बॉलीवुड हस्तियों ने भी आतंकी हमले की निंदा की और शांति की उम्मीद जताई।
Image Source : instagramसलमान खान ने भी बुधवार को लिखा, 'धरती का स्वर्ग कश्मीर अब नर्क में बदल रहा है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
Image Source : instagramशाहरुख खान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, सोनू सूद, अनुपम खेर, कैटरीना कैफ, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और अल्लू अर्जुन ने भी आतंकी हमले पर दुख और गुस्सा जताया।
Image Source : instagramबता दें कि लश्कर से जुड़े आतंकवादियों ने मंगलवार 22 अप्रैल की दोपहर पहलगाम में पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की। इस घटना में करीब 26 लोग मारे गए।
Image Source : instagramNext : इंस्टाग्राम पर चलाती हैं हुस्न के जलवे, लेकिन सलून में दिखा हीरोइन का ऐसा हाल