हिंदू लड़के से शादी करने पर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस, दिया मुंह तोड़ जवाब

हिंदू लड़के से शादी करने पर ट्रोल हुईं एक्ट्रेस, दिया मुंह तोड़ जवाब

Image Source : Instagram/@ssarakhan

बिदाई और बिग बॉस 4 जैसे शोज के लिए मशहूर सारा खान ने पहले अली मर्चेंट से शादी की थी। हालांकि, शादी के एक साल बाद ही 2011 में उनका तलाक हो गया। अब 8 अक्टूबर को सारा ने घोषणा की कि उन्होंने 'रामायण' फेम सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक से शादी कर ली है।

Image Source : Instagram/@ssarakhan

कृष पाठक से शादी करने के बाद से सारा खान विवादों में घिर गईं। इसी पर अपनी राय रखते हुए एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है और इंस्टा स्टोरी पर धर्म से जुड़े दो पोस्ट भी शेयर किए।

Video Source : Instagram/@ssarakhan

सारा खान ने उन लोगों को जवाब दिया जो हिंदू लड़के से शादी करने के लिए उनकी आलोचना कर रहे थे। हालांकि, कई मुस्लिम कट्टरपंथियों ने भी उनकी आलोचना की और यह दावा किया कि इस्लाम में इस तरह के निकाह की अनुमति नहीं है।

Image Source : Instagram/@ssarakhan

ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए सारा खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और बधाई संदेशों के लिए अपने प्रशंसकों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, 'कृष और मैं अलग-अलग संस्कृतियों से हैं, लेकिन हमारा मानना ​​है कि हमारे दोनों धर्मों ने हमें प्यार करना सिखाया है। हमारे परिवारों ने हमें पहले दूसरों का सम्मान करना और किसी को चोट न पहुंचाना सिखाया है।'

Image Source : Instagram/@ssarakhan

एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'और हम भी यही मानते हैं। हम एक जैसे सोचते हैं। साथ ही, हमारे परिवारों ने हमें दूसरों का सम्मान करना और जो हमारे पास है उसके लिए आभारी होना सिखाया है। मैं सभी सकारात्मक शुभचिंतकों को उनके अपार प्यार के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं।'

Image Source : Instagram/@ssarakhan

धर्म पर बात करते हुए कहा, 'कोई भी धर्म आपको किसी अन्य धर्म या विश्वास को नीचा दिखाना या किसी का अनादर करना नहीं सिखाता है। हम किसी की मंजूरी नहीं मांग रहे हैं क्योंकि हमें पहले ही अपने परिवार और कानून की मंजूरी मिल चुकी है।'

Image Source : Instagram/@ssarakhan

सारा ने आगे कहा, 'मेरे ईश्वर के साथ कोई भी रिश्ता हो सकता है और किसी को भी मेरे ईश्वर के बीच आने का कोई हक नहीं है। मेरे ईश्वर ने मुझे सिर्फ प्यार करना सिखाया है और मैं सिर्फ यही करूंगी। कोई भी धर्म आपको बुरे शब्द कहना नहीं सिखाता। कोई भी धर्म आपको किसी के जीवन में दखल देना और राय देना नहीं सिखाता। जब आपको अपने धर्म से इतना प्यार है तो बस प्यार कीजिए।'

Image Source : Instagram/@ssarakhan

वीडियो के अंत में उन्होंने कहा, 'तुम मेरी वजह से बुरे शब्द कहकर खुद को सजा क्यों दे रहे हो? मेरी वजह से बुरे शब्द कहकर खुद को पापी क्यों बना रही हो? ऐसा मत करो। साथ ही, अपनी संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करते हुए, हम निकाह और पारंपरिक पहाड़ी शादी, दोनों ही रस्में बाकायदा फेरों के साथ कर रहे हैं। सभी के लिए प्यार और शुक्रिया।'

Image Source : Instagram/@ssarakhan

'सपना बाबुल का... बिदाई', 'ससुराल सिमर का' और 'बिग बॉस 4' जैसे लोकप्रिय टीवी शोज में अपने काम के लिए मशहूर सारा खान ने मॉडल के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस कुछ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं।

Image Source : Instagram/@ssarakhan

Next : भूरी आंखें और गजब की खूबसूरती, बॉलीवुड हीरोइन्स को टक्कर देती है फ्लॉप एक्टर की बेटी