

भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर अपनी खूबसूरती को लेकर आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। भले ही सारा ने अभी फिल्मी पर्दे पर एंट्री न की हो, लेकिन उनकी फैन फोलॉइंग किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है।
Image Source : Instagramसारा तेंदुलकर जब भी कोई पोस्ट शेयर करती हैं। वो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। इसी बीच अब हाल ही में सारा ने अपनी कुछ लेटेस्ट दिवाली तस्वीरें शेयर कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
Image Source : Instagramइन तस्वीरों में सारा रॉयल प्रिंसेस जैसी नजर आ रही हैं। मास्टर ब्लास्टर की बेटी ने 31 अक्टूबर को धूमधाम से अपने पूरे परिवार के साथ दिवाली का त्योहार मनाया है।
Image Source : Instagramदिवाली के इस खास मौके पर सारा तेंदुलकर ने पीच कलर का बहुत ही सुंदर कोर्ड सूट पहना था, जिसमें वह एकदम चौदहवीं का चांद लग रही हैं।
Image Source : Instagramसारा ने अपने इस लुक को सिपंल डायमंड इयररिंग पहनकर पूरा किया। वहीं उनके माथे पर लगी बिंदी उनके इस लुक में चार-चांद लगा रहा है।
Image Source : Instagramवहीं इस लुक के साथ लाइट मेकअप और वेवी हेयर स्टाइल में सचिन तेंदुलकर की बेटी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। इस लुक में सारा किसी रॉयल प्रिंसेस से कम नहीं लग रही हैं।
Image Source : Instagramइससे एक दिन पहले तेंदुलकर परिवार ने सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की टीम के साथ जश्न मनाया था जिसकी तस्वीरें सारा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की थीं।
Image Source : Instagramइन तस्वीरों में सचिन और उनकी बेटी को फूलों की रंगोली बनाते और दीए जलाते हुए देखा जा सकता है। तेंदुलकर परिवार के दिवाली सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं।
Image Source : InstagramNext : पति के साथ पहली दीपावली पर फूटा एक्ट्रेस का प्यार, फोटो शेयर कर बांटी खुशियां