एक्टिंग छोड़ किसान बना एक्टर, गांव में करने लगा खेती, 2 साल घाटे के बाद हो गया था कंगाल

एक्टिंग छोड़ किसान बना एक्टर, गांव में करने लगा खेती, 2 साल घाटे के बाद हो गया था कंगाल

Image Source : Instagram

राजेश कुमार ने साल 2004 में आए टीवी सीरयल ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ से खूब पॉपुलरिटी बटोरी थी। इस सीरियल में उन्होंने रोसेश साराभाई का किरदार निभाया था।

Image Source : Instagram

उन दिनों इस सीरियल को खूब पसंद किया गया और टीआरपी के मामले में भी इसने कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए थे। राजेश द्वारा निभाए रोसेश के किरदार को भी खूब पसंद किया गया।

Image Source : Instagram

साराभाई वर्सेस साराभाई से पहले भी राजेश ने कई सीरियल्स में काम किया और इसके बाद भी अपनी एक्टिंग जर्नी जारी रखी।

Image Source : Instagram

लेकिन, 2017 में उन्होंने अचानक एक्टिंग छोड़कर गांव में खेती करने का फैसला किया और एक्टिंग छोड़ गांव जाकर खेती करने लगे।

Image Source : Instagram

राजेश कुमार करीब 3 साल तक खेतों में काम करते रहे, लेकिन उन्हें प्रकृति से उन्हें गहरा झटका लगा और उन्हें लगातार 2 साल काफी नुकसान हुआ।

Image Source : Instagram

इस घाटे के चलते राजेश कुमार की आर्थिक हालत खराब हो गई और वह बैंककरप्ट हो गए। जिसके बारे में उन्होंने खुद खुलासा किया था।

Image Source : Instagram

राजेश कुमार ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में अपने इस फैसले के बारे में खुलकर बात की थी। और बताया था कि कैसे उन्होंने 2017 में एक्टिंग छोड़कर खेती करन का फैसला लिया था। हालांकि, बाद में उन्होंने एक्टिंग में वापसी कर ली।

Image Source : Instagram

बिहार के रहने वाले राजेश कुमार ने कहा था- 'मैं बिहार का रहने वाला हूं। मैंने एक्टिंग छोड़ने का फैसला लिया और गांव जाकर खेती शुरू कर दी। हमारे गांव में करीब 30 साल से बाढ़ नहीं आई थी, लेकिन जब मैंने खेती की तो बाढ़ आ गई।'

Image Source : Instagram

'हमारी सारी फसल खराब हो गई और करीब 3 साल तक घाटा सहने के बाद मैं कंगाली की कगार पर आ गया।' हालांकि अब राजेश कुमार फिर से एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हो गए हैं। वह नवाजदुद्दीन सिद्दीकी की 'हड्डी' में भी नजर आए थे।

Image Source : Instagram

Next : जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड संग छुट्टियां मनाने पहुंची रश्मिका मंदाना?