

आर्टिकल 15, मार्गरिटा विद ए स्ट्रॉ, पोशम पा और फोर मोर शॉट्स प्लीज जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में अपने अभिनय से लाइमलाइट लूटने वाली अभिनेत्री सयानी गुप्ता का आज 39वां जन्मदिन है।
Image Source : Instagramसयानी का जन्म 9 अक्टूबर 1985 को कोलकाता में हुआ था, जो अब एक्टिंग की दुनिया में अपने अभिनय का लोहा मनवा रही हैं।
Image Source : Instagramसयानी एक्टिंग में तो कमाल हैं ही, लेकिन क्या आप जानते हैं उन्हें एक और काम में महारथ हासिल है।
Image Source : Instagramसयानी के पिता ऑल इंडिया रेडियो में काम करते थे, जिसके चलते वह बचपन में ही रेडियो से जुड़ गई थीं। जब वह 5 साल की थीं, तब उन्हें पहला काम मिला था।
Image Source : Instagramउन्होंने एक रेडियो विज्ञापन में काम किया था, जिसके लिए उन्हें 500 रुपये फीस मिली थी। सयानी गुप्ता एक शानदार वॉयस ओवर आर्टिस्ट हैं। उन्होंने बहुत सारी फिल्मों के लिए वॉयस ओवर किए हैं।
Image Source : Instagramसयानी के अनुसार, उन्हें वॉयस ओवर का काम बेहद पसंद है। इसी के चलते उन्होंने बचपन में ही ये काम शुरू कर दिया था। वह लंबी-लंबी कविताएं सुनाया करती थीं।
Image Source : Instagramसयानी अपनी वॉयस के साथ अलग-अलग एक्सपेरिमेंट भी करती हैं, जिसमें उन्हें बहुत मजा आता है। इसका खुलासा खुद सयानी कर चुकी हैं।
Image Source : Instagramहालांकि, अपनी प्रोफेशनल लाइफ में हिट सयानी गुप्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। अभिनेत्री 39 साल की हैं और अब तक सिंगल हैं।
Image Source : Instagramसयानी का कहना है कि उन्हें शादी से डर लगता है, इसलिए उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। अभिनेत्री ने कहा था कि धोखे के डर के चलते वह शादी नहीं करना चाहती हैं।
Image Source : InstagramNext : शाहरुख-गौरी की अनदेखी तस्वीरों से नहीं हटेगी नजर, शादी वाली तो ताकते रह जाएंगे