'मुझे माफ कर देना...' ट्रंप की इस पॉलिसी से परेशान हुई करोड़पति सिंगर, रो-रोकर सूजी आंखें

'मुझे माफ कर देना...' ट्रंप की इस पॉलिसी से परेशान हुई करोड़पति सिंगर, रो-रोकर सूजी आंखें

Image Source : Instagram

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब अपने कुछ बड़े फैसलों को लेकर चर्चा में आ गए हैं। दूसरी बार राष्ट्रपति बनते ही डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ ऐसे फैसले लिए, जिसने दुनियाभर में असर डाला है।

Image Source : instagram

इनमें से एक इमिग्रेशन क्रैकडाउन भी रहा। अमेरिका की जनसंख्या पर लगाम लगाने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने गैर-कानूनी इमिग्रेट्स को हटाने के निर्देश दिए हैं, जिस पर अब कई सेलिब्रिटी भी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Image Source : Instagram

सिंगर-एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने भी ट्रंप के नए आदेश पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए ट्रंप के फैसले पर प्रतिक्रिया दी।

Image Source : Instagram

इस वीडियो में सेलेना काफी इमोशनल नजर आ रही हैं और फूट-फूटकर रोते हुए अपने लोगों और फैंस से माफी मांग रही हैं।

Image Source : Instagram

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'मुझे माफ कर देना।' इसी के साथ उन्होंने मेक्सिको के झंडे वाली इमोजी भी इस्तेमाल की।

Image Source : Instagram

वीडियो में सेलेना कहती हैं- 'मेरे लोगों पर हमले हो रहे हैं, बच्चे भी नहीं बच रहे हैं। समझ नहीं आ रहा कि क्या करूं। मुझे माफ कर देना।'

Video Source : Instagram

'काश मैं आप सबके लिए कुछ कर पाती, लेकिन मुझे नहीं पता कि क्या करना चाहिए। मैं हर चीज आजमाउंगी, वादा करती हूं।'

Image Source : Instagram

इस पूरे वीडियो में सेलेना गोमेज फूट-फूटकर रोती नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ये वीडियो शेयर किया था, जो बाद में डिलीट भी कर दिया।

Image Source : Instagram

इस वीडियो को लेकर सेलेना की आलोचना होने लगी, जिसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा- 'जाहिर तौर पर लोगों के लिए सहानुभूति दिखाना ठीक नहीं है।'

Image Source : instagram

Next : सैफ अली खान की सुधरी हालत तो वेकेशन पर निकल पड़ी बहन, तस्वीरों में दिखी मौज-मस्ती