

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का तीसरा दिन भी बहुत शानदार रहा है। जामनगर पहुंचे फिल्मी सितारों ने तीसरे दिन प्री-वेडिंग सेरेमनी में खूब मस्ती और धमाका मचाया।
Image Source : Instagramअनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर समेत कई सितारे जश्न में डूबे नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramमुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग सेरेमनी के तीसरे दिन फिल्म सितारों ने जमकर डांस किया। करीना कपूर-सैफ अली खान, अनन्या पांडे, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर और सोनम कपूर समेत कई सेलेब्स के लुक्स सामने आए हैं।
Image Source : Instagramएक फोटो में आदित्य रॉय कपूर और रणबीर की बॉन्ड देखने को मिल रही है। दोनों की केमिस्ट्री देख आपको फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' की याद आ जाएगी। इस फोटो में अनन्या पांडे भी दिख रही हैं।
Image Source : Instagramरणबीर कपूर-आलिया भट्ट रॉयल लुक में कैमरे के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।
Image Source : Instagramसोशल मीडिाय पर सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रही इस फोटो में बॉलीवुड की तीन खूबसूरत एक्ट्रेस आलिया भट्ट, सोनम कपूर और करीना कपूर की केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही हैं।
Image Source : Instagramशाहरुख खान इस फोटो में अपनी पत्नी गौरी खान और छोटे बेटे अब्राम खान के साथ फैमिली फोटो में नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramअनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग में रितेश देशमुख-जेनेलिया डिसूजा की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिली हैं। बॉलीवुड का ये क्यूट कपल भी सेरेमनी में नजर आया।
Image Source : Instagramपार्टी में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारों का जलवा देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस को अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग की तस्वीरें बेहद पसंद आ रही हैं।
Image Source : Instagramसचिन तेंदुलकर-अंजलि तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आए। एक साथ पूरा परिवार बेहद प्यारा लग रहा था।
Image Source : Instagramराधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग कार्यक्रम के तीसरे और आखिरी दिन अनिल कपूर ट्रेडिशनल लुक में बेहद हैंडसम लग रहे हैं।
Image Source : Instagramअनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन में साउथ अभिनेता रजनीकांत भी अपने परिवार के साथ दिखाई दिए।
Image Source : Instagramभारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और उनकी पत्नी की फोटो अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री वेडिंग सेरिमनी से सामने आई है।
Image Source : Instagramशनाया कपूर ने लाल साड़ी पहनी थीं। सुहाना खान ने ट्यूब ब्लाउज और मोती से सजी गोल्ड वाइट साड़ी में नजर आईं।
Image Source : Instagramसलमान खान ने अनंत और राधिका की प्री-वेडिंग के तीसरे दिन ब्लैक कलर की शेरवानी पहनी थी।
Image Source : Instagramकरीना कपूर खान ने को-ऑर्ड सेट और जैकेट पहना था जबकि सैफ अली खान और तैमूर अली खान ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आए।
Image Source : Instagramमाधुरी दीक्षित ने डिजाइनर साड़ी पहनी थी, जबकि श्रीराम नेने ने डार्क पर्पल कलर का आउटफिट पहना था।
Image Source : Instagramरणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण को अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी में खूब मस्ती करते देखा गया। वहीं कपल की प्री-वेडिंग सेरेमनी के तीसरे दिन की तस्वीरे खूब वायरल हो रही है।
Image Source : InstagramNext : अनंत-राधिक की प्री वेडिंग में आए विदेशी मेंहमानों के देसी अंदाज ने लूट ली महफिल