

फिल्म में लीड एक्टर भले ही कोई और हो, लेकिन अगर शाहरुख ने एंट्री की तो वह किरदार दर्शकों का पसंदीदा बन जाता है। शाहरुख का कैमियो लोगों के दिलों में एक अलग ही छाप छोड़कर जाता है।
Image Source : Instagramसलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' में भी शाहरुख खान बतौर पठान कैमियो रोल में दिखाई दिए थे। इस फिल्म में किंग खान की एंट्री एक फाइट सीन के दौर हुई थी।
Image Source : Instagramआमिर खान और करीना कपूर की 'लाल सिंह चड्ढा' 2022 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान के कैमियो ने सबका दिल जीत लिया था।
Image Source : Instagram'ब्रह्मास्त्र' भी इस लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म में शाहरुख खान के धमाकेदार कैमियो ने लोगों को उनकी तारीफ करने पर मजबूर कर दिया था। वानरअस्त्र यानी साइंटिस्ट मोहन भार्गव बने शाहरुख सबको बेहद पसंद आए थे।
Image Source : Instagram'ऐ दिल है मुश्किल' में शाहरुख खान ऐश्वर्या के एक्स-हसबैंड के रोल में दिखे। करण जौहर निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा थे, लेकिन चर्चा में किंग खान आ गए।
Image Source : Instagramआर. माधवन के निर्देशन में बनी पहली फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' में अभिनेता ने इसरो वैज्ञानिक नांबी नारायणन की भूमिका निभाई थी।
Image Source : Instagramरानी मुखर्जी और विवेक ओबेरॉय स्टारर फिल्म 'साथिया' में भी शाहरुख खान ने कैमियो किया था। कम स्क्रीन टाइमिंग के साथ भी शाहरुख खान ने अपने किरदार से लोगों के दिलों में छाप छोड़ी थी।
Image Source : Instagram2017 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में भी बॉलीवुड के बादशाह कैमियो में दिखाई दिए। शाहरुख ने फिल्म में एक जादूगर की भूमिका निभाई, जिसका नाम गोगो था।
Image Source : InstagramNext : रणबीर-आलिया की बेटी राहा के फेस एक्सप्रेशन नहीं, इस बात ने खींचा लोगों का ध्यान