

शाहरुख खान की फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' की कहानी से लेकर किरदार तक आज भी लोग भूल नहीं पाए हैं। लगभग 27 साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म के हर कलाकार को लोगों से बेशुमार प्यार मिला था।
Image Source : Instagram1998 में आई करण जौहर की फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' की कहानी शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी के बीच एक ट्रायंगल लव स्टोरी थी। इन तीनों के अलावा इस फिल्म के चाइल्ड आर्टिस्ट को भी खूब पसंद किया गया।
Image Source : Instagram'कुछ-कुछ होता है' में शाहरुख खान की बेटी अंजली का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सना सईद तो आपको याद होगी जो अब बिल्कुल बदल चुकी हैं।
Image Source : Instagramफिल्म 'कुछ कुछ होता है' में मासूम सी दिखने वालीं सना सईद अब बड़ी हो गई हैं। सना सईद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं।
Image Source : Instagramसना सईद अब 36 साल हो गई हैं, लेकिन आज वह फिल्म इंडस्ट्री में उतनी एक्टिव नहीं हैं। एक्ट्रेस को न ही उतनी लोकप्रियता हासिल हुई, जिसकी वह हकदार थीं।
Image Source : Instagramउन्हें एक दो फिल्मों के अलावा कुछ डांस रियलिटी शो में भी देखा गया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मनचाही सफलता हासिल नहीं हुई।
Image Source : Instagram2023 में सना सईद ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साबा वॉनर से सगाई की जो कि एक हॉलीवुड साउंड डिजाइनर हैं और लॉस एंजेलिस में रहते हैं।
Image Source : Instagramसना सईद का ग्लैमरस अंदाज करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द इयर' में भी देखने को मिला था। सना साल 2008 में 'बाबुल का आंगन छूटे न' और 'लो हो गई पूजा इस घर की' टीवी सीरियल में नजर आईं।
Image Source : Instagramइसके अलावा वह कई रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 6', 'झलक दिखला जा 7', 'नच बलिए 7' और 'झलक दिखना जा 9' में भी जलवा बिखेर चुकी हैं।
Image Source : InstagramNext : ऐश्वर्या राय की ये 10 पुरानी फोटो देख खिल उठेगा चेहरा, कहेंगे- खूबसूरती हो तो ऐसी