मीरा राजपूत के वेलनेस सेंटर में स्लीप रीसेट प्रोग्राम की फीस सुन चौंके लोग, बोले- इतने में तो...

मीरा राजपूत के वेलनेस सेंटर में स्लीप रीसेट प्रोग्राम की फीस सुन चौंके लोग, बोले- इतने में तो...

Image Source : Instagram

बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर की पत्नी मीरा कपूर ने वेलनेस एंटरप्रेन्योरशिप की दुनिया में कदम रखा है। मीरा ने मुंबई में वेलनेस सेंटर की शुरुआत की है, जिसका नाम 'धुन' है।

Image Source : Instagram

अपने मिनिमलिस्ट फैशन सेंस के लिए मशहूर मीरा ने अपनी स्किनकेयर लाइन 'अकाइंड' लॉन्च करने के बाद, धुन के साथ वेलनेस इंडस्ट्री में भी कदम रख दिया है।

Image Source : Instagram

लेकिन, अब उनके वेलनेस सेंटर के प्रोग्राम्स की कीमतें इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं।

Image Source : Instagram

शाहिद कपूर ने हाल ही में 'धुन' का एक वीडियो टूर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी मीरा राजपूत के वेलनेस सेंटर की झलक दिखाई है।

Image Source : Instagram

वीडियो में 6,000 वर्ग फीट में फैले आलीशान सेंटर को दिखाया गया है, जिसमें मीरा ने वेलनेस सेंटर के माहौल और प्रोग्राम्स के बारे में बात करती नजर आईं।

Image Source : Instagram

इस बीच मीरा राजपूत के इस लग्जरी वेलनेस सेंटर के स्लीप रीसेट और क्लीन्ज एंड रीसेट जैसी सर्विस की फीस की जमकर चर्चा हो रही है।

Video Source : Instagram

आमतौर पर 'धुन' की 60 से 90 मिनट की सेवाएं 6 हजार से शुरु होकर 15 हजार तक हैं।

Image Source : Instagram

वहीं इसके स्लीप रीसेट और गट रीस्टोरेशन जैसे प्रोग्राम की 7 दिन की फीस 1 लाख 75 हजार से ज्यादा है।

Image Source : Instagram

'धुन' की सेवाओं की फीस को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि वह स्लीप रीसेट प्रोग्राम के लिए इतनी मोटी फीस देने से बेहतर इस रकम को किसी और काम में खर्च करना उचित समझते हैं।

Image Source : Instagram

Next : नई फिल्म के लिए तैयार हैं वरुण धवन, पूरी हुई शूटिंग