

बॉलीवुड के 'बादशाह' शाहरुख खान 1998 से आज तक अपनी फिल्मों के लिए लोगों के बीच चर्चा में रहे हैं। किंग खान की कई सुपरहिट फिल्में आज भी सिनेमाघरों में छाई हुई हैं।
Image Source : X90 के दशक के दौरान शाहरुख खान बॉक्स ऑफिस के बादशाह बनकर उभरे थे। इस दौरान उनकी फिल्मों ने खूब कमाई की थी। एक्टर की दुनियाभर में गजब की फैन फॉलोइंग है और लोग उनकी फिल्मों के इंताजर में रहते हैं।
Image Source : Instagramवह पिछले 3 दशकों से लगातार फिल्मों में सक्रिय हैं और पिछले साल तो उन्होंने अपनी तीन फिल्मों 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' से बॉक्स ऑफिस पर ही कब्जा कर लिया था।
Image Source : Instagram'हम तो दीवाने हुए यार' और 'बादशाह ओ बादशाह' जैसे सुपरहिट गानों वाली फिल्म 'बादशाह' आज भी लोगों को बहुत पसंद है। इसमें शाहरुख खान की एक्टिंग भी दर्शकों को खूब काफी पसंद आई।
Image Source : Xशाहरुख खान की 'बादशाह' फिल्म सेमी हिट थी। शाहरुख खान और ट्विंकल खन्ना की इकलौती ऐसी फिल्म है, जिसमें दोनों साथ में रोमांस करते नजर आए और इसके सभी गाने सुपरहिट हुए थे।
Image Source : Xइसी फिल्म से शाहरुख खान को 'बादशाह' का टैग भी मिला था। इसके अलावा कई लोग उन्हें किंग खान या किंग ऑफ हिंदी सिनेमा भी कहने लगे थे।
Image Source : X27 अगस्त 1999 को रिलीज हुई फिल्म 'बादशाह' का निर्देशन और निर्माण अब्बास बर्मावाला और मस्तान बर्मावाला ने किया था। बता दें कि अब्बास-मस्तान के साथ शाहरुख खान की 'बादशाह' दूसरी फिल्म थी।
Image Source : Instagramफिल्म 'बादशाह' में शाहरुख खान, ट्विंकल खन्ना, जॉनी लीवर, दीपक तिजोरी, अमरीश पुरी जैसे कलाकार नजर आए थे।
Image Source : InstagramNext : GHKKPM में सवी की सौतेली बेटी का होगा DNA टेस्ट, रजत के उड़ेंगे होश