

धीरुभाई अंबानी इंटरनेशल स्कूल में एनुअल डे इवेंट में अबराम और आराध्या परफॉर्मेंस करते हुए नजर आए। सेलेब्स अपने बच्चों का वीडियो रिकॉर्ड करते दिखे। अब इसकी झलकियां काफी वायरल हो रही हैं।
Image Source : Instagramऐश्वर्या और अभिषेक की बेटी आराध्या बच्चन अक्सर अपने टैलेंट के लिए चर्चा में रहती हैं। हाल ही में आराध्या ने अपने स्कूल के एक स्टेज परफॉर्मेंस में भाग लिया। इसमें ऐश्वर्या और अभिषेक दोनों ही अपनी बेटी के परफॉर्मेंस को कैमरे में रिकॉर्ड करते नजर आए।
Image Source : Instagramआराध्या के परफॉर्मेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। ऐश्वर्या राय अक्सर अपनी बेटी के हर खास पल का हिस्सा होती हैं। इस बार भी वो एक प्राउड मॉम के रूप में नजर आईं।
Image Source : Instagramइसी इवेंट में शाहरुख खान भी अपने बेटे अबराम का मनोबल बढ़ाते दिखे। उन्होंने बेटे की परफॉर्मेंस अपने कैमरे में कैद की।
Image Source : Instagramशाहरुख ने अपने बेटे की परफॉर्मेंस को देखने के बाद उनकी तारीफ की और कहा, 'बच्चों का उत्साह और मेहनत ही हमें प्रेरणा देता है।'
Image Source : Instagramवहीं अभिषेक बच्चन ने खुशी जाहिर की और बताया कि आराध्या ने इस परफॉर्मेंस के लिए कितनी मेहनत की थी। अभिषेक ने कहा, 'बच्चें जब कुछ नया करते हैं तो उनका आत्मविश्वास बढ़ता है। आराध्या ने आज जो किया उस पर मुझे गर्व है।'
Image Source : Instagramवही सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें स्कूल इवेंट में परफॉर्म करतीं आराध्या का कॉन्फिडेंस काफी हाई दिख रहा हैं। इनमें आराध्या के साथ अबराम खड़े नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramवहीं सोशल मीडिया पर एक और वीडियो जमकर वायरल हो रहा, जहां इवेंट के खत्म होने के बाद शाहरुख स्कूल के बच्चों के साथ जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramऐश्वर्या,आराध्या के साथ स्कूल से बहार निकलती हुई नजर आई। जिसके बाद ऐश्वर्या कार में बैठकर बेटी पर खूब प्यार लूटाती हुई नजर आई।
Image Source : InstagramNext : बच्चन फैमिली से लेकर शाहरुख खान तक, स्टार किड्स की परफॉर्मेंस देखने के लिए पहुंचे सितारे