

शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर के लिए 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिल चुके हैं। शाहरुख इस बार जीतते हैं तो नया रिकॉर्ड कायम करते हुए सबसे आगे निकल जाएंगे।
Image Source : Xदिलीप कुमार ने बेस्ट एक्टर के लिए 8 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते हैं। दिलीप और शाहरुख अभी बराबरी पर हैं।
Image Source : Xअमिताभ बच्चन को अब तक अपने करियर में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए 5 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है।
Image Source : Xसर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए 4 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड 'फाइटर' एक्टर ऋतिक रोशन भी जीत चुके हैं।
Image Source : Xराजेश खन्ना ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में कीं, लेकिन बेस्ट एक्टर के लिए वो तीन फिल्मफेयर अवॉर्ड्स ही जीत सके हैं।
Image Source : Xनसीरुद्दीन शाह भी अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। एक्टर को उनके अभिनय करियर में बेस्ट एक्टर के लिए 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिले हैं।
Image Source : Xआमिर खान ने भी बेस्ट एक्टर के लिए 3 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं, जबकि उनके नाम कई हिट फिल्में हैं।
Image Source : Xबेस्ट एक्टर के लिए रणबीर कपूर को भी 3 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिल चुके हैं।
Image Source : Xरणबीर कपूर की तरह ही रणवीर सिंह भी बेस्ट एक्टर के लिए 3 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीत चुके हैं।
Image Source : Xशानदार फिल्मों के लिए जाने जाने वाले राज कपूर को उनके करियर में सिर्फ 2 फिल्मफेयर अवॉर्ड्स ही बेस्ट एक्टर के लिए मिले।
Image Source : Xदेव आनंद का भी हाल राज कपूर जैसा ही रहा। कई हिट फिल्में देने के बाद भी बेस्ट एक्टर के लिए 2 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिले।
Image Source : Xअशोक कुमार की तरह ही संजीव कुमार को भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दो बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिले।
Image Source : Xअशोक कुमार ने भी 2 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स अपने नाम किए। उन्हें भी शानदार अभिनय के लिए जाना जाता है।
Image Source : Xअनिल कपूर भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने भी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए दो बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स जीते हैं।
Image Source : XNext : श्वेता बच्चन की बेटी को भी है एक्टिंग का शौक, इस फेमस एक्टर की उतारी नकल