

बिग बॉस एक ऐसा रियेलिटी शो है, जिसमें अब तक कई जोड़ियां बन चुकी हैं। शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता को भी बिग बॉस ओटीटी में टीवी एक्टर राकेश बापट से प्यार हुआ था।
Image Source : Instagram/@shamitashetty_officialलेकिन, बिग बॉस से बाहर आने के बाद एक साल भी दोनों का रिश्ता सर्वाइव नहीं कर पाया और आखिरकार दोनों का ब्रेकअप हो गया।
Image Source : Instagram/@shamitashetty_officialअब शमिता शेट्टी ने राकेश बापट के साथ अपने ब्रेकअप पर प्रतिक्रिया दी है और साथ ही ये भी कहा कि अब उनके दिमाग से राकेश बापट का चैप्टर पूरी तरह मिट गया है।
Image Source : Instagram/@shamitashetty_officialशमिता शेट्टी ने पिंकविला के साथ बातचीत में राकेश बापट के साथ अपने ब्रेकअप के बारे में बात की और शो के दौरान इस रिश्ते में आने पर भी चर्चा की।
Image Source : Instagram/@shamitashetty_officialउन्होंने कहा- 'आप बहुत दिनों तक एक ही घर के अंदर लॉक रहते हैं, तो आपके इस तरह के रिश्ते बन जाते हैं। आप सपोर्ट ढूंढते हैं।'
Image Source : Instagram/@shamitashetty_official'कमजोर मोमेंट पर आप किसी ना किसी के करीब हो जाते हैं और ये बहुत ही सामान्य सी बात है। लेकिन, बाहर की दुनिया एक दम अलग है। बाहर ऐसा नहीं होता।'
Image Source : Instagram/@shamitashetty_officialराकेश संग ब्रेकअप पर बात करते हुए शमिता ने आगे कहा- 'हम दोनों ही बहुत अलग-अलग तरह के इंसान हैं। अब मेरे दिमाग से ये चैप्टर पूरी तरह मिट चुका है।'
Image Source : Instagram/@shamitashetty_officialबता दें, शमिता शेट्टी 46 साल की हैं और उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। एक्टर अब तक सिंगल हैं और अपने प्रिंस चार्मिंग की तलाश में हैं।
Image Source : Instagram/@shamitashetty_officialहालांकि, पिछले दिनों उनका नाम एक्टर आमिर अली के साथ भी जुड़ा था। दोनों को साथ में लंच पर भी देखा गया था, लेकिन दोनों एक-दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं।
Image Source : Instagram/@shamitashetty_officialNext : अनन्या पांडे के घर आए गणपति बप्पा, चेहरे पर दिखी खुशी, फैमिली संग दिखाईं झलकियां