शेफाली जरीवाला के पहले पति को याद आई एक्ट्रेस संग आखिरी मुलाकात, घंटों चली थी बात, बोले- 'हम दोनों...'

शेफाली जरीवाला के पहले पति को याद आई एक्ट्रेस संग आखिरी मुलाकात, घंटों चली थी बात, बोले- 'हम दोनों...'

Image Source : Instagram

'कांटा लगा गर्ल' के नाम से मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला, अब इस दुनिया में नहीं रहीं। उनकी मौत से हर कोई सदमे में है। अभिनेत्री ने 42 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

Image Source : Instagram

शेफाली जरीवाला अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही अपनी निजी जिंदगी लेकर भी सुखियों में रहीं। खासतौर पर सिंगर हरमीत सिंह के साथ उनकी शादी और फिर तलाक।

Image Source : Instagram

शेफाली ने हरमीत सिंह से तलाक के बाद एक्टर पराग त्यागी से दूसरी शादी की थी। अब अभिनेत्री के निधन के बाद उनके पहले पति ने उनसे उनकी आखिरी मुलाकात और बातचीत को याद किया।

Image Source : Instagram

शेफाली जरीवाला के एक्स-हसबैंड और फेमस म्यूजिकल जोड़ी 'मीत ब्रदर्स' के हरमीत सिंह ने विक्की लालवानी के साथ बातचीत में शेफाली के अंतिम संस्कार में शामिल न पाने पर दुख जाहिर किया।

Image Source : Instagram

हरमीत और शेफाली 2005 में शादी के बंधन में बंधे थे और 2009 में दोनों अलग हो गए। अब हरमीत ने शेफाली के साथ अपनी आखिरी मुलाकात को याद किया।

Image Source : Instagram

उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि दो-तीन साल पहले एक शो के लिए मैं बांग्लादेश गया था। सनी लियोनी, शेफाली जरीवाला और मैं एक प्राइवेट प्लेन में साथ वापस आए थे।'

Image Source : Instagram

'शेफाली और मैं एक-दूसरे के बगल में बैठे थे और हमने काफी देर तक बात की। शेफाली अब इस दुनिया में नहीं रही, अब भी इस बात का यकीन नहीं हो रहा।'

Image Source : Instagram

हरमीत ने यह भी बताया कि तलाक होने के बाद भी उनके और शेफाली के बीच में एक खास रिश्ता था। हरमीत ने बताया, 'हम सालों से इवेंट्स और पार्टी में मिलने पर एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत करते थे।'

Image Source : Instagram

शेफाली जरीवाला के अंतिम संस्कार में उनके पहले पति और सिंगर हरमीत सिंह मौजूद नहीं थे, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपना दुख जाहिर किया था।

Image Source : Instagram

Next : श्वेता तिवारी की बेटी की अदाओं के दीवाने हुए लोग, वायरल हुईं वेकेशन Photos