

शहनाज गिल अपनी क्यूटनेस से लोगों का दिल जीतने के लिए जानी जाती हैं, वो हमेशा ही अपनी बातों और अतरंगी तस्वीरों से लोगों का मनोरंजन करती हैं।
Image Source : Instagramशहनाज गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ अपडेट के साथ ही अपनी झलकियां भी पोस्ट करती रहती हैं।
Image Source : Instagramहाल ही में शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ पूल पिक्स शेयर की हैं, जिसमें उनका ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है।
Image Source : Instagramफैंस उनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। वैसे इन तस्वीरों में भी उनका चार्म और क्यूटनेस चरम पर है।
Image Source : Instagramशहनाज गिल ने 10 से भी ज्यादा तस्वीरें शेयर की हैं और इनके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'क्यूटनेस तैर भी सकती है।'
Image Source : Instagramशहनाज गिल इन तस्वीरों में पूल में तैरती, फन करती और इतराती नजर आ रही हैं और फैंस इन्हें देख काफी खुश हो रहे हैं।
Image Source : Instagramएक फैन ने लिखा, 'शहनाज की क्यूटनेस बढ़ती ही जा रही है।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'पतली होकर भी शहनाज क्यूट लग रही हैं।'
Image Source : Instagramबता दें, शहनाज गिल 'बिग बॉस 13' से चर्चा में आई थीं, जहां लोगों ने उन्हें सिद्धार्थ शुक्ला के साथ काफी पसंद किया था।
Image Source : Instagramशहनाज गिल की इंस्टाग्राम पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्हें 18 मिलियन से भी ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।
Image Source : InstagramNext : सोनाक्षी सिन्हा की जगह मृणाल ठाकुर को मिला सीक्वल, दिखा दिया सबूत