

बीते बुधवार यानी 10 जुलाई को अनंत-राधिका की मेहंदी सेरेमनी में अंबानी परिवार की बड़ी बहु श्लोका अंबानी किसी रानी की तरह लग रही थीं।
Image Source : Instagramअनंत-राधिका की मेहंदी सेरेमनी के लिए श्लोका को उनकी बहन दीया मजीठीया ने स्टाइल किया था, जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर शेयर कीं।
Image Source : Instagramश्लोका ने इस इवेंट के लिए डिजाइनर मसाबा गुप्ता के लेबल हाउस ऑफ मसाबा के हार्ट शेप बॉर्डर और जरी वर्क वाली गोल्ड टोन्ड सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसकी कीमत सिर्फ 60 हजार है।
Image Source : Instagramखास बात तो ये है कि इस इवेंट में श्लोका मेहता ने अपनी नानी के गहने पहने थे, जो उनके लुक पर काफी फब रहे थे।
Image Source : Instagramखूबसूरत मटर के दाने के आकार वाले सोने के मोतियों जैसे नेकपीस के साथ मैचिंग ईयरिंग्स और मांग टीका में श्लोका बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Image Source : Instagramइससे पहले भी श्लोका मेहता अपने लुक्स से लाइमलाइट लूट चुकी हैं। फिर चाहे उनका संगीत लुक हो या मेहंदी, सब के सब सोशल मीडिया पर छाए रहे।
Image Source : Instagramइससे पहले भी दीया ने अनंत-राधिका की हल्दी सेरेमनी के लिए श्लोका अंबानी को स्टाइल किया था। उन्होंने ब्राइट, मल्टी-पैनल वाला लहंगा पहना था, जो अनामिका खन्ना के अलमीरा से था।
Image Source : Instagramग्रीन कलर के लहंगे में मल्टी कलर की रेशम की कढ़ाई, सीक्विन का काम और फूलों की डिजाइन थी। श्लोका ने इसे बेज रंग के कढ़ाई वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया।
Image Source : Instagramइससे पहले, देवर अनंत अंबानी की एक अन्य प्री-वेडिंग सेरेमनी में श्लोका ने ऑस्ट्रेलियाई डिजाइनर तमारा राल्फ के कलेक्शन से शानदार व्हाइट साड़ी में जलवा बिखेरा।
Image Source : Instagramइस खूबसूरत ऑफ व्हाइट साड़ी के पल्लू के पास फूलों की कढ़ाई और क्रेप डिटेलिंग थी, जो इस साड़ी और श्लोका की खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी।
Image Source : InstagramNext : GHKKPM में इस शख्स की बाल-बाल बची जान, सवी बनी वजह