लाल साड़ी-मांग में सिंदूर लगाकर शोभिता ने दिखाया संक्रांति वाला लुक, पति नागा भी दिखे साथ

लाल साड़ी-मांग में सिंदूर लगाकर शोभिता ने दिखाया संक्रांति वाला लुक, पति नागा भी दिखे साथ

Image Source : instagram

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला काफी समय से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। वहीं एक बार फिर शोभिता धुलिपाला सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं।

Image Source : instagram

शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य 4 दिसंबर 2024 को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंध गए थे।

Image Source : instagram

कपल की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खुब सुर्खियां बटोरी थी। दोनों ने ही एक से बढ़कर एक आउटफिट पहने थे।

Image Source : instagram

शादी के बाद शोभिता धुलीपाला ने अपने ससुराल में अपनी पहली संक्रांति और पोंगल बहुत ही धूमधाम ने मनाया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फैंस के साथ शेयर की हैं।

Image Source : instagram

इस त्योहार के मौके पर शोभिता ने अपना पूरा लुक पारंपरिक रखा। फोटो में एक्ट्रेस लाल साड़ी, हाथों में लाल चूड़ी पहने और माथे पर सिंदूर लगाए सजी-धजी नजर आ रही हैं।

Image Source : instagram

शोभिता ने अपने घर की दहलीज पर सुंदर रंगोली बनाई, जिसकी तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होनें लिखा, 'हैप्पी संक्रांति, हैप्पी पोंगल।'

Image Source : instagram

शोभिता ने दिल वाली इमोजी के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें रंगोली के पास उनके और नागा चैतन्य के पैर दिख रहे हैं।

Image Source : instagram

नागा चैतन्य ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी और शोभिता की फोटो को शेयर किया, जिसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'मेरी विशाखा रानी के साथ पांडुगु वाइब्स।'

Image Source : instagram

शोभिता ने मॉडलिंग से अपना करियर शुरू किया था। 2013 में उन्होंने मिस इंडिया का खिताब भी जीता था। एक्ट्रेस ने 'मेजर', 'द बॉडी' जैसी कई फिल्मों में काम किया है।

Image Source : instagram

Next : रवीना टंडन ने परिवार संग किया फन, तस्वीरों में साथ दिखे ये सेलेब्स