

80-90 के दशक में लोगों को हंसाने वाली गुड्डी मारुति तो आपको याद ही होंगी, जिन्होंने कई फिल्मों में अपनी शानदार कॉमेडी से दर्शकों का दिल जीत लिया था। 90 की दशक में उन्होंने अपनी फिल्मों से हमें बहुत गुदगुदाया है।
Image Source : Instagramइतने सालों बाद अब वो कैसी दिखती हैं ये तो हर कोई देखना चाहता होगा। बता दें कि वह 80 के दशक से चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में भी काम कर चुकी गुड्डी मारुति को फिल्मों में मजेदार एक्टिंग करते हुए देखा गया है, लेकिन आज आपके लिए उनको पहचानना मुश्किल हो जाएगा।
Image Source : Instagramफिल्मों के दौरान वह जैसी दिखती थीं आज उससे बहुत अलग दिखने लगी हैं। इतनी अलग की शायद आप उन्हें पहली झलक में पहचान भी नहीं पाएंगे।
Image Source : Instagramबता दें कि गुड्डी मारुति का असली नाम ताहिरा परब है उन्होंने 1980 में आई फिल्म 'सौ दिन सास' के जरिए बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्हें कई फिल्मों और सीरीज में काम किया।
Image Source : Instagramगुड्डी मारुति ने 'शोला शबनम', 'आशिक आवारा', 'खिलाड़ी', 'दूल्हे राजा', 'बीवी नंबर वन' जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन कॉमेडी की है।
Image Source : Instagramगुड्डी मारुति अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो लगातार अपनी फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में वो पहले के मुकाबले काफी फिट और मॉर्डन नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagramगुड्डी मारुति ने बिजनेसैन अशोक से शादी की। एक्ट्रेस परिवार के साथ मुंबई के ब्रांदा में रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर फैमिली के साथ तस्वीरें पोस्ट करती हैं।
Image Source : Instagram2002 में उन्होंने बड़े पर्दे से ब्रेक ले लिया था, लेकिन 9 साल बाद उन्होंने 'मेरी मर्जी' फिल्म से बड़े पर्दे पर वापसी की। आखिरी बार गुड्डी साल 2020 में शाहरुख खान के प्रोडक्शन में आई संजय मिश्रा की फिल्म 'कामयाब' में नजर आई थीं।
Image Source : InstagramNext : 'शक्तिमान' की परोमा याद है? टीवी की साध्वी रियल लाइफ में लगाती हैं ग्लैमर का तड़का