

श्रद्धा कपूर एक बार फिर दर्शकों के बीच 'स्त्री' बनकर दस्तक देने के लिए तैयार हैं, हर तरफ उनकी अपकमिंग फिल्म के चर्चे हैं, लेकिन इसके साथ ही वह अपने नए लुक से भी फैंस को घायल कर रही हैं।
Image Source : Instagramश्रद्धा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह अपना कैजुअल लुक फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं।
Image Source : Instagramतस्वीर में श्रद्धा कपूर ब्लू कलर की शर्ट में नजर आ रही हैं, जिसका कॉलर ऊपर करके वह टशन दिखा रही हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'कॉलर ऊपर करो, दुनियादारी छोड़ो।'
Image Source : Instagramइससे पहले श्रद्धा कपूर रेड हॉट लुक से फैंस की धड़कनें बढ़ाती दिखी थीं, जिसे देखने के बाद फैंस का तो यही कहना था कि 'ये स्त्री है, कुछ भी कर सकती है।'
Image Source : Instagramफोटोज में श्रद्धा रेड क्रॉप टॉप में कैजुअल लुक फ्लॉन्ट करती दिखीं, जो फैंस को बेहद पसंद आया।
Image Source : Instagramइन तस्वीरों को शेयर करते हुए श्रद्धा ने अपने फैंस से एक सवाल भी किया था। उन्होंने पूछा- 'दुनिया में सबसे बेस्ट लाल चीज क्या है?'
Image Source : Instagramऔर श्रद्धा के इन दो लुक्स से पहले उनका ऑल व्हाइट लुक सुर्खियों में था। एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्लेजर में भी शानदार अंदाज दिखाया।
Image Source : Instagramतस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में फिर एक सवाल किया। इस बार सवाल था कि 'आपको ऐसा क्या लगता है जैसे आप दुनिया पर राज करते हैं???'
Image Source : Instagramश्रद्धा कपूर की खूबसूरती की दुनिया दीवानी है और इसमें कोई शक नहीं। लेकिन, इस बात से भी कोई इनकार नहीं कर सकता कि वह एक बेहतरीन अदाकारा हैं। अपनी एक्टिंग से वह हमेशा फैंस का दिल जीत लेती हैं।
Image Source : InstagramNext : GHKKPM में की ये एक्ट्रेस बनी संतूर मॉम