

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी एक्टिंग और अपने क्यूट अंदाज के लिए जानी जाती हैं। श्रद्धा अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने खास पलों को शेयर करती हैं।
Image Source : Instagramश्रद्धा कपूर और राहुल मोदी की डेटिंग की चर्चा लंबे वक्त से है। दोनों के बीच ब्रेकअप की अफवाहों ने भी तूल पकड़ा था, इसी बीच एक्ट्रेस ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, 'दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार।'
Image Source : Instagramअब श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक फोटो को शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी के साथ नजर आ रही हैं।
Image Source : Instagramश्रद्धा की इंस्टाग्राम स्टोरी में दोनों ने ही सेम ऑउटफिट पहना है, जिसमें दोनों के पैर दिखाई दे रहे है। दोनों का ऑउटफिट में सुंदर डिजाइन बना है।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने फोटो को दिल वाली इमोजी के साथ शेयर किया है। उसी के साथ एक्ट्रेस ने राहुल मोदी को स्टोरी में भी टैग किया है।
Image Source : Instagramश्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत 'तीन पत्ती' की फिल्म से की, जिसमें एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन के साथ काम किया। उनकी ये फिल्म लोगों को कुछ पसंद नहीं आई।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने इसके बाद कई हिट फिल्में दीं। 'बागी', 'स्त्री', 'एबीसीडी 2' जैसी कई फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस की हाल ही में आई फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल किया।
Image Source : Instagramश्रद्धा कपूर अब अपनी अपकमिंग फिल्म 'नागिन' में नजर आने वाली हैं, जिससे उनके फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया है और अब फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Image Source : Instagramएक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड राहुल मोदी एक लेखक हैं, जिन्होंने 'प्यार का पंचनामा 2', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'तू झूठी मैं मक्कार' जैसी फिल्मों में काम किया है।
Image Source : InstagramNext : 'अनुपमा' में इस पुराने किरदार की हुई वापसी, अब होगा बड़ा धमाका