

बॉलीवुड सिंगर श्रेया घोषाल ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए दुखद आतंकवादी हमले के बाद सूरत में अपने आगामी संगीत कार्यक्रम को रद्द करने की घोषणा की है।
Image Source : Instagramयह संगीत कार्यक्रम मूल रूप से शनिवार 26 अप्रैल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंडोर स्टेडियम में शाम 7:00 बजे से रात 10:00 बजे तक निर्धारित किया गया था।
Image Source : Instagramइंस्टाग्राम स्टोरीज पर श्रेया ने फैन्स के साथ एक आधिकारिक नोट साझा किया है।
Image Source : Instagramजिसमें श्रेया ने लिखा, 'हाल ही में हुई दुखद घटनाओं के मद्देनजर, आयोजकों और कलाकार ने सामूहिक रूप से इस शनिवार, 26 अप्रैल को सूरत में होने वाले आगामी शो को रद्द करने का निर्णय लिया है।
Image Source : Instagramसभी टिकट धारकों को पूरा रिफंड मिलेगा और राशि स्वचालित रूप से आपके मूल भुगतान मोड में वापस कर दी जाएगी।
Image Source : Instagramश्रेया घोषाल बॉलीवुड की दूसरी सिंगर बन गई हैं जिन्होंने आतंकी हमले के बाद अपने शो को रद्द किया है।
Image Source : Instagramइससे पहले अरिजीत सिंह ने भी अपना शो कैंसिल कर दिया था। अरिजीत सिंह का शो 27 अप्रैल को वाईएमसीए ग्राउंड चेन्नई में आयोजित किया गया था।
Image Source : Instagram22 अप्रैल को आतंकवादियों ने पहलगाम के बैसरन घाटी में पर्यटकों के एक समूह पर गोलीबारी की, जिसमें 26 लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए।
Image Source : Instagramइस आतंकी हमले ने पूरे देश के खून खौला दिया है। लोगों में बेहिसाब गुस्सा है और सरकार भी लगातार बाजिब कदम उठा रही है और आतंकी हमले के जवाब की तैयारी में जुटी है।
Image Source : InstagramNext : न्यूयॉर्क में मलाइका हुईं मस्त, खूब किया धमाल, आखिरी तस्वीर पर टिक जाएंगी आंखें