

बॉलीवुड की सिंगिग सुपरस्टार श्रेया घोषाल की शादी को 10 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने एक स्पेशल पोस्ट किया है।
Image Source : Instagramश्रेया घोषाल ने 10 साल पहले बंगाली रीति रिवाजों से शादी की थी। अब इसकी झलकियां उन्होंने अपने एनिवर्सरी पोस्ट में दिखाई हैं।
Image Source : Instagramश्रेया घोषाल लाल जोडे़ में नजर आई थीं। हल्के से मेकअप में वो बेहद खूबसूरत लगी थीं। अब उनकी सादगी लोगों का दिल जीत रही है।
Image Source : Instagramइन तस्वीरों को साझा करते हुए श्रेया घोषाल ने कैप्शन में लिखा, 'हमारी शादी की 10वीं सालगिरह की हार्दिक शुभकामनाएं।'
Image Source : Instagramउन्होंने आगे लिखा, 'आज भी इस दिन को ऐसे याद करते हैं जैसे कल की ही बात हो। हम दोनों के जीवन में एक-दूसरे का होना सौभाग्य की बात है।'
Image Source : Instagramइसी कड़ी में वो कहती हैं, 'इस सफर में हम बड़े होते जा रहे हैं, लेकिन हम एक-दूसरे से बार-बार अलग-अलग तरीकों से प्यार करते रहते हैं।'
Image Source : Instagramअंत में सिंगर ने लिखा, 'और भगवान ने हमें इससे भी बड़ा आशीर्वाद देने का फैसला किया, हमारा बेटा देवयान। हमारे पास जो कुछ भी है, उसके लिए हम आभारी हैं।'
Image Source : Instagramइसके साथ ही उन्होंने फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा, 'सुबह से ही आपने जो ढेर सारी खूबसूरत शुभकामनाएं और प्यार भेजा है, उसके लिए हम अपने सभी प्रशंसकों और दोस्तों का शुक्रिया अदा करते हैं।'
Image Source : Instagramबता दें, श्रेया घोषाल ने शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की। दोनों काफी लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे। शिलादित्य एक टेक कंपनी के मालिक हैं।
Image Source : InstagramNext : एल्विश यादव ने चुम दरांग पर किए भद्दे कमेंट, वीडियो देख फैंस हुए नराज