'वो हर तीसरे लड़के को...' श्वेता तिवारी ने बेटी की डेटिंग लाइफ पर तोड़ी चुप्पी

'वो हर तीसरे लड़के को...' श्वेता तिवारी ने बेटी की डेटिंग लाइफ पर तोड़ी चुप्पी

Image Source : Instagram

पलक तिवारी की इब्राहिम अली खान से नजदीकियां लंबे समय से सुर्खियों में हैं। दोनों स्टारकिड्स को अक्सर साथ देखा जाता है, लेकिन दोनों का दावा है कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।

Image Source : Instagram

पलक तिवारी की मां और टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने भी अब इन अफवाहों पर रिएक्ट किया है और उनका कहना है कि इन रूमर्स से अब उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

Image Source : Instagram

हाल ही में स्क्रीन को दिए इंटरव्यू में श्वेता ने पलक तिवारी और अपनी जिंदगी पर खुलकर चर्चा कि और तर्क दिया कि सोशल मीडिया पर चल रही बकवास उनके लिए कोई नई बात नहीं है।

Image Source : Instagram

श्वेता तिवारी ने कहा- 'इस तरह की अफवाहें अब मुझे परेशान नहीं करतीं। मैंने महसूस किया है कि लोगों की यादाश्त सिर्फ 4 घंटे रहती है, उसके बाद सब खबरें भूल जाते हैं। तो हम चिंता क्यों करें?'

Image Source : Instagram

'अफवाहों के अनुसार, मेरी बेटी हर तीसरे लड़के को डेट कर रही है और मैं हर साल शादी कर रही हूं। इंटरनेट के मुताबिक, मैं पहले ही तीन बार शादी कर चुकी हूं।'

Image Source : Instagram

'ये चीजें अब मुझे परेशान नहीं करतीं। पहले करती थीं, जब सोशल मीडिया नहीं था और कोई पत्रकार आपके बारे में अच्छा नहीं लिखता था।'

Image Source : Instagram

श्वेता आगे कहती हैं- 'एक्टर्स के बारे में निगेटिविटी बिकती है। लेकिन, उस युग के बाद अब आज इन सब बातों का मुझ पर कोई असर नहीं होता।'

Image Source : Instagram

बता दें, श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी को लेकर रूमर्स हैं कि वह सैफ-अमृता के बेटे इब्राहिम अली खान को डेट कर रही हैं। दोनों को 2022 में पहली बार साथ देखा गया था।

Image Source : Instagram

हालांकि, पलक का कहना है कि वह और इब्राहिम अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने सिद्धार्थ कनन के साथ बात करते हुए अपनी डेटिंग रूमर्स पर रिएक्ट किया था।

Image Source : Instagram

Next : ईशा नहीं, इस 'बिग बॅास 18' कंटेस्टेंट को सपोर्ट कर रहे शालीन भनोट