40वां जन्मदिन मना रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा , बॉलीवुड में कैसे किया था एक्टर ने डेब्यू?

40वां जन्मदिन मना रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा , बॉलीवुड में कैसे किया था एक्टर ने डेब्यू?

Image Source : instagram

सिद्धार्थ मल्होत्रा बॉलीवुड के एक ऐसे चेहरे हैं, जो अपनी एक्टिंग और अपने लुक के लिए पॉपुलर हैं। 16 जनवरी 2025 को एक्टर अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं।

Image Source : instagram

मॉडलिंग से लेकर एक शानदार एक्टर बनने तक सिद्धार्थ ने बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बनाई है। एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया है।

Image Source : instagram

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने करियर की शुरुआत 18 साल की उम्र में मॉडलिंग से की थी। जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा और कई सुपरहिट फिल्में देकर स्टार बन गए।

Image Source : instagram

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पहली फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर ' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। एक्टर ने इस फिल्म में आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ काम किया था। ये फिल्म हिट रही थी।

Image Source : instagram

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर ' में सिद्धार्थ ने कमाल की एक्टिंग की और फैंस का दिल जीता। लोगों को उनका ये किरदार काफी पसंद आया और करियर हिट हो गया।

Image Source : instagram

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कई ब्रांड्स के लिए काम किया और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहचान बनाई। 2007 में उन्होंने 'मिस्टर गुजरात' का खिताब भी जीता।

Image Source : instagram

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने डेब्यू के बाद कई हिट फिल्में दीं, जिनमें रोमांस, एक्शन और ड्रामा जैसी फिल्में थी। 'हंसी तो फंसी', 'एक विलेन', 'कपूर एंड सन्स', 'शेरशाह' जैसी और भी कई फिल्में की।

Image Source : instagram

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कियारा आडवाणी को काफी समय तक डेट किया, जिसके बाद दोनों 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ में शादी के बंधन में बंध गए।

Image Source : instagram

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'परम सुंदरी' 25 जुलाई 2025 को थिएटर में रिलीज होगी। फिल्म में एक्टर जानवी कपूर के साथ नजर आने वाले हैं।

Image Source : instagram

Next : खुशी कपूर ने फराह खान के साथ शेयर किया कॉमेडी वीडियो, बोनी कपूर भी आए नजर