

इनाया ने 30 सितंबर को अपना 6वां बर्थडे मनाया। इस खास मौके पर कुणाल और सोहा ने अपनी लाडली के लिए बार्बी थीम वाली शानदार पार्टी रखी थी, जिसमें पूरा पटौदी परिवार एक साथ नजर आया।
Image Source : Instagramसोहा अली खान द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर केक काटने के दौरान की है, जहां परिवार के सभी सदस्य जश्न में शामिल होते हुए नजर आए।
Image Source : Instagramएक तस्वीर में, सैफ अली खान को सांता क्लॉज़ पोज़ देते हुए बर्थडे गर्ल इनाया और उसके दोस्तों को गिफ्ट देते हुए देखा जा सकता है।
Image Source : Instagramइनाया खेमू अपने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान अपने दोस्तों और भाई जेह अली खान के साथ मस्ती के मूड में नजर आईं।
Image Source : Instagramबर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान इनाया खेमू ने डार्क पिंक कलर की फ्रॉक पहनी थी और उसके बाल भी खुले थे, जिसमें वे बहुत क्यूट दिख रही थी।
Image Source : Instagramवहीं केक कटिंग के टाइम इनाया ने लाइट पर्पल कलर की फ्रॉक पहन रखी थी, इसमें भी वो अपनी क्यूटनेस से फैंस का दिल जीत रही थीं।
Image Source : Instagarmलेकिन इस पार्टी में सबकी नजरें जिसपर जाकर रुक गई तो वे थे करीना-सैफ के लाडले जेह, जिन्होंने अपनी क्यूटनेस से पार्टी की पूरी लाइमलाइट ही चुरा ली।
Image Source : Instagramइस तस्वीर में जेह की क्यूटनेस देखते ही बन रही है।
Image Source : Instagramवहीं इस पार्टी में सैफ और सोहा की बहन सबा पटौदी भी शामिल हुई थीं। दोनों बहनों ने सिस्टर गोल्स दिए।
Image Source : InstagramNext : मालदीव में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं सोनाक्षी सिन्हा, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें