

सोहा अली खान बॉलीवुड के बड़े फिल्मी घराने से ताल्लुक रखती हैं। उनकी मां शर्मिला टैगोर अपने दौर की टॉप एक्ट्रेस थीं, पिता जाने-माने क्रिकेटर और भाई सैफ अली खान भी बड़े स्टार हैं।
Image Source : @sakpataudi/Instagramलेकिन, इतने प्रभावशाली परिवार से होने के बाद भी सोहा अली खान भी उन समस्याओं से अछूती नहीं हैं, जिनसे अन्य लड़कियों को जूझना पड़ता है।
Image Source : @sakpataudi/Instagramहाल ही में सोहा अली खान ने अपने इटली से जुड़े एक ऐसे अनुभव के बारे में बात की, जिससे वह चौंक गई थीं और बुरी तरह सहम उठी थीं। आज तक उनके दिमाग से ये मंजर धूमिल नहीं हुआ है।
Image Source : @sakpataudi/Instagramसोहा अली खान ने हाउटरफ्लाई के द मेल फेमिनिस्ट पॉडकास्ट पर एक बातचीत में इस बुरे अनुभव के बारे में बात की और बताया कि कैसे इटली में एक शख्स ने दिनदहाड़े उनके साथ शर्मनाक हरकत की थी।
Image Source : @sakpataudi/Instagramसोहा ने बताया कि इटली में एक शख्स उन्हें अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा था। ये सब उनके साथ दिनदहाड़े हुआ, जिसके चलते वह चौंक गईं और सोच में पड़ गईं कि आखिर इस शख्स का मकसद क्या था?
Image Source : @sakpataudi/Instagramसोहा ने इस बारे में बात करते हुए कहा- 'जाहिर है, ऐसा अक्सर होता है। लेकिन दिन-दहाड़े? उसका मकसद क्या था? मुझे समझ नहीं आया।'
Image Source : @sakpataudi/Instagramसोहा ने अपनी जिंदगी की परिस्थितियों, अपने परिवार, अपने बैकग्राउंड, अपनी पहचान और पटौदी खानदान से होने के प्रिविलेज के बारे में भी खुलकर बात की।
Image Source : @sakpataudi/Instagramसोहा अली खान ने माना कि उन्हें असुरक्षित परिस्थितियों से काफी हद तक बचाया गया है, लेकिन हर किसी को ये प्रिविलेज नहीं मिलता।
Image Source : @sakpataudi/Instagramसोहा कहती हैं- 'वे लोग, जिन्हें पब्लिक ट्रांसपोर्ट से ट्रैवल करना पड़ता है, उन्हें अक्सर ऐसी समस्याओं से होकर गुजरना पड़ता है। जिसे कई लोग चुपचाप सहते रहते हैं।'
Image Source : @sakpataudi/InstagramNext : 'महाभारत' के 'दुर्योधन' की पत्नी है ग्लैमरस डीवा, बॉलीवुड हसीनाओं को करती हैं फेल