

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स के साथ अपने निजी मोमेंट शेयर करती रहती हैं।
Image Source : Instagramसोहा ने मंगलवार को अपने घर पर भगवान की पूजा रखी थी। सोहा ने इसकी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
Image Source : Instagramसोहा ने पूजा कराने आए पंडित जी के साथ भी पोज दिया है। इसके साथ ही हाथ में फूल लेकर भगवान की आरती उतारते नजर आईं।
Image Source : Instagramसोहा ने अपने बॉयफ्रेंड कुणाल खेमू से 25 जनवरी 2015 को शादी की थी।
Image Source : Instagramशादी के 10 साल बाद भी दोनों के बीच खूब प्यार है और अक्सर ही एक दूसरे पर प्यार लुटाते रहते हैं।
Image Source : Instagramसोहा बॉलीवुड की 35 से ज्यादा फिल्मों और सीरीज में काम कर चुकी हैं। सोहा ने 2004 में आई फिल्म 'दिल मांगे मोर' से डेब्यू किया था।
Image Source : Instagramइसके बाद लगातार कई फिल्मों में बतौर हीरोइन नजर आईं। सोहा का पूरा परिवार फिल्मों में काम करता है।
Image Source : Instagramसोहा अली खान के भाई सैफ अली खान भी बॉलीवुड स्टार हैं। इसके साथ ही सोहा के पति कुणाल खेमू भी एक हिट एक्टर और डायरेक्टर हैं।
Image Source : Instagramसोहा बीते साल 'साउंड प्रूफ' नाम की शॉर्ट फिल्म में नजर आई थीं। इसके साथ ही छोरी-2 और ब्रिज नाम के प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।
Image Source : InstagramNext : सुनिधि चौहान ने स्टेज से बांधा समां, शेयर की तस्वीरें