

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को अब 5 महीने हो गए हैं और कपल अपने चौथी हनीमून के लिए विदेश निकल गया है।
Image Source : Instagramदोनों ने इटली के मिलान में साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड किया, जिसकी तस्वीरें सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
Image Source : Instagramइन तस्वीरों में सोनाक्षी और जहीर के साथ उनके दोस्त भी दिखाई दिए, जिनके साथ दोनों मस्ती करते दिखे।
Image Source : Instagramसोनाक्षी ने जहीर संग कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उन्हें कहीं खिलखिलाकर हंसते तो कहीं पक्षियों के बीच पोज करते देखा जा सकता है।
Image Source : Instagramफोटोज में जहां सोनाक्षी काले जैकेट और पैंट के साथ टर्टलनेक स्वेटर पहने नजर आ रही हैं, वहीं उनके पति ने लाल जैकेट के साथ बैगी पैंट पहना है।
Image Source : Instagramफोटोज में दोनों को एक चर्च में साथ में प्रार्थना करते भी देखा गया।
Image Source : Instagramसोशल मीडिया पर सोनाक्षी और जहीर की ये तस्वीरें काफी चर्चा में हैं। फैंस इन फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।
Image Source : Instagramबता दें, सोनाक्षी और जहीर इकबाल इसी साल जून में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी इस साल की सबसे चर्चित शादियों में से थी।
Image Source : Instagramसोनाक्षी-जहीर ने बहुत ही कम मेहमानों की मौजूदगी में रजिस्टर्ड वेडिंग की और इसके बाद बी-टाउन के दोस्तों के लिए एक शानदार रिसेप्शन रखा।
Image Source : InstagramNext : 'इज्जत से समझौता बिलकुल नहीं', ऐश्वर्या राय ने अब शोषण की खिलाफ उठाई आवाज, चर्चा में वीडियो