

शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी करने जा रही हैं।
Image Source : Instagramबॉलीवुड की दंबग गर्ल सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को मुंबई में जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। शादी में केवल खास दोस्तों और परिवार के लोगों को इनवाइट किया गया है।
Image Source : Instagramसोनाक्षी सिन्हा के होने वाले पति जहीर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2019 में फिल्म 'नोटबुक' से की था। वहीं सोनाक्षी और जहीर को पहली बार साथ में फिल्म 'डबल एक्सल' में देखा गया था।
Image Source : Instagramहालांकि इस कपल ने अपने रिश्ते को काफी प्राइवेट रखा, लेकिन इनकी पब्लिक अपीयरेंस और सोशल मीडिया पोस्ट इनकी लव स्टोरी बयां करती रही हैं। बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर उनके बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल ने अपना प्यार कबूल किया था।
Image Source : Instagramशादी की खबरों के बीच अब सोनाक्षी सिन्हा का एक पुराना बयान हुआ वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपने होने वाले पति में क्या खूबियां होनी चाहिए इस बार में बात करते हुए देखा जा सकता है।
Image Source : Instagramसोनाक्षी सिन्हा ने बताया था कि वह उनके होने वाले पति में क्या-क्या खूबियां चाहती हैं और साथ ही खुलासा किया था कि उनके लिए प्यार का मतलब क्या है।
Image Source : Instagram'कपिल शर्मा शो' में एक्ट्रेस सोनाक्षी ने खुलासा किया था कि उनके लिए प्यार का मतलब है पार्टनर के साथ कंफर्टेबल होना और एक-दूसरे को समझना और समझाना। इसके अलावा उन्होंने कहा था कि उनके लिए जीवन साथी हंसी-मजाक करने वाला एक हंसमुख इंसान होना चाहिए।
Image Source : Instagramवहीं सोनाक्षी सिन्हा ने होने वाले पति की खूबियां के बारे में बताया कहा, 'सुकून मिलना चाहिए की भले ही आप दोनों की लड़ाई हुई हो, लेकिन आपका जीवन साथी आपके लिए हमेशा मौजूद रहेगा।'
Image Source : Instagramआगे कहा था कि 'जीवन साथी में एक और जरुरी गुण होना चाहिए वो है ईमानदारी। ईमानदार होना सबसे जरूरी गुण है। उन्होंने कहा था कि अगर कोई खुद के साथ ईमानदार होगा तभी वह अपने पार्टनर के लिए भी ईमानदार बन पाएगा।
Image Source : InstagramNext : दुल्हन बनने से पहले देखें सोनाक्षी सिन्हा के बेस्ट ब्राइडल लुक्स, खूबसूरती पर टिकी रह जाएंगी नजरें