

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी खूब सुर्खियों में है। कपल ने जहां सिर्फ करीबी रिश्तेदारों और अपने परिवार की मौजूदगी में सिंपल सी शादी की, वहीं इनके रिसेप्शन में बी-टाउन के कई बड़े सितारों ने शिरकत की।
Image Source : Instagramसोशल मीडिया पर सोनाक्षी और जहीर के रिसेप्शन में पहुंचे सेलेब्स की तस्वीरें छाई हुई हैं।
Image Source : Instagramकपल की शादी में दिग्गज अभिनेत्री रेखा से लेकर काजोल तक ने शिरकत की और सभी एक से बढ़कर एक लुक में दिखाई दिए।
Image Source : Instagramएवरग्रीन अभिनेत्री रेखा नए-नवेले कपल सोनाक्षी-जहीर को आशीर्वाद देने उनके वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचीं। उन्होंने लॉन्ग स्लीव ब्लाउज के साथ डिजाइनर साड़ी पहनी थी। लंबे ईयरिंग्स, मांग टीका, हैवी नेकलेस के साथ उन्होंने गजरे भी पहना था।
Image Source : Instagramकाजोल ने सोनाक्षी-जहीर के वेडिंग रिसेप्शन में एक गोल्डन साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने फ्लोरल ब्लाउज पहना था। उन्होंने अपने लुक को भारी झुमकों के साथ कम्प्लीट किया था।
Image Source : Instagramरवीना टंडन भी जहीर-सोनाक्षी की शादी में पहुंची थीं और उन्होंने इंडो-वेस्टर्न लुक कैरी किया था। रवीना ने गोल्डन पैंट के साथ ब्लैक टॉप पहना था और साथ ही हैवी ज्वेलरी कैरी की थी।
Image Source : Instagramसोनाक्षी की हीरामंडी को-स्टार अदिति राव हैदरी भी उनके रिसेप्शन में शामिल हुईं। उन्होंने हैवी कढ़ाई वाला गोल्डन-ब्लैक शरारा पहना था।
Image Source : Instagramतब्बू भी जहीर-सोनाक्षी के रिसेप्शन में पहुंचीं। उन्होंने पिंक कलर का शरारा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Image Source : Instagramसोनाक्षी की बेस्ट फ्रेंड और बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी जैकेट के साथ हैवी साड़ी में नजर आईं। उन्होंने बालों को पीछे बांधा था और उनका लुक काफी शानदार लग रहा था।
Image Source : Instagramशर्मिन सेहगल भी सोनाक्षी सिन्हा के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंची थीं। इस खास मौके पर उनके साथ उनके पति भी नजर आए। सोनाक्षी की शादी के लिए शर्मिन ने बेहद सिंपल लेकिन खूबसूरत लुक चुना था। उन्होंने व्हाइट साड़ी और गोल्डन ब्लाउज पहना था।
Image Source : InstagramNext : बॉलीवुड की इस ऑन-स्क्रीन जोड़ी ने साथ में की हैं 6 फिल्में, एक भी नहीं हुई फ्लॉप