

मनोरंजन जगत में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने पिछले साल यानी 2024 के आखिरी से अब तक में शादी की है। ऐसे में ये सितारे अपने पार्टनर के साथ शादी के बाद पहली होली मनाने वाले हैं।
Image Source : Instagramचलिए आपको बी-टाउन के उन सितारों से मिलवाते हैं जो शादी के बाद अपने जीवनसाथी के साथ अपनी पहली होली सेलिब्रेट कर रहे हैं।
Image Source : Instagramसोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने जून 2024 में शादी की थी और ये दोनों की साथ में बतौर हसबैंड-वाइफ पहली होली होगी।
Image Source : Instagramअदिति राव हैदरी भी सिद्धार्थ संग शादी के बाद अपनी पहली होली सेलिब्रेट करेंगी। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद सितंबर 2024 में शादी की।
Image Source : Instagramसाउथ से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश भी पिछले साल दिसंबर में एंथनी थाटिल के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। ये दोनों की शादी के बाद साथ में पहली होली होगी।
Image Source : Instagramप्राजक्ता कोली 25 फरवरी को ही अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड वृषांक खनल के साथ शादी के बंधन में बंधी और अब दोनों साथ में बतौर पति-पत्नी पहली होली सेलिब्रेट करेंगे।
Image Source : Instagramशोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य दिसंबर 2024 में शादी के बंधन में बंधे और अब साथ में पहली होली खेलने वाले हैं।
Image Source : Instagramफेसम सिंगर दर्शन रावल का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। सिंगर इस साल की शुरुआत में धरल के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं और अब साथ में ये दोनों की पहली होली होगी।
Image Source : Instagramप्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी वेलैंटाइन डे के मौके पर यानी 14 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे और अब शादी के बाद पहली होली सेलिब्रेट करेंगे।
Image Source : InstagramNext : हनीमून पर प्रतीक बब्बर, बेडरूम की दिखाईं झलकियां, पति-पत्नी के सिवा कमरे में कोई और भी