पहले खत्म किया रिश्ता, अब राखी पर फिर एक हुए स्टार भाई-बहन, टोनी-नेहा संग सोनू कक्कड़ ने मनाया त्योहार

पहले खत्म किया रिश्ता, अब राखी पर फिर एक हुए स्टार भाई-बहन, टोनी-नेहा संग सोनू कक्कड़ ने मनाया त्योहार

Image Source : Instagram/@nehakakkar

सोनू कक्कड़, नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ इंडस्ट्री के सबसे सफल सिंगर भाई-बहनों में से एक हैं, जिन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है।

Image Source : Instagram/@nehakakkar

कुछ महीने पहले कक्कड़ सिबलिंग्स के फैन तब निराश हो गए जब सोनू कक्कड़ ने एक पोस्ट शेयर करके फैंस से कहा कि अब उनका टोनी और नेहा कक्कड़ से कोई रिश्ता नहीं है।

Image Source : Instagram/@nehakakkar

मगर अब राखी पर ये तीनों भाई-बहन फिर एक हो गए हैं। जी हां, सोनू कक्कड़ ने अब नेहा और टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर राखी सेलिब्रेट की है।

Image Source : Instagram/@nehakakkar

सोशल मीडिया पर कक्कड़ सिबलिंग्स ने अपने रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी साझा की हैं, जिनमें तीनों हंसी-खुशी नजर आए।

Image Source : Instagram/@nehakakkar

सोनू कक्कड़, नेहा कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने राखी सेलिब्रेशन के बाद अपने मां-पापा के साथ भी पोज दिए, जिसमें पूरा परिवार बेहद खुश दिखा।

Image Source : Instagram/@nehakakkar

सोनू कक्कड़ और टोनी कक्कड़ ने जहां रक्षाबंधन पर व्हाइट कपड़े पहने थे, वहीं नेहा कक्कड़ ग्रीन कुर्ती में नजर आईं।

Image Source : Instagram/@nehakakkar

इन फोटोज को देखने के बाद कक्कड़ सिबलिंग्स के फैंस बेहद खुश हैं, क्योंकि तस्वीरों से साफ है कि अब इनके बीच के गिले-शिकवे दूर हो गए हैं।

Image Source : Instagram/@nehakakkar

बता दें, सोनू कक्कड़ ने मार्च 2025 में एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा कि वह नेहा और टोनी कक्कड़ से अपने सारे रिश्ते तोड़ रही हैं।

Image Source : Instagram/@nehakakkar

सोनू का ये पोस्ट वायरल हो गया और इस पोस्ट के बाद इनके फैंस काफी हैरान रह गए। हालांकि, बाद में उन्होंने अपना ये पोस्ट डिलीट कर दिया।

Image Source : Instagram/@nehakakkar

Next : एक्टिंग छोड़ी, राजनीति में आईं और बनीं केंद्रीय मंत्री, अब फिर से सबसे मंहगी एक्ट्रेस