

क्या आप इन तस्वीरों में नजर आ रही छोटी बच्ची और उनके साथ देवी के रूप में नजर आ रही एक्ट्रेस को पहचान पाए। अगर नहीं तो आपको इसका जवाब मिलने वाला है।
Image Source : Xइन तस्वीरों में नजर आने वाली एक्ट्रेसेज का एक दौर में दबदबा रहा। एक बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार बनी, वहीं दूसरी ने फिल्मों के बाद राजनीति में भी अपना सिक्का चलाया।
Image Source : Xये कोई और नहीं बल्कि जे जयललिता और श्रीदेवी हैं। जी हां, जयललिता और श्रीदेवी ने कई फिल्मों में साथ काम किया।
Image Source : Xजहां लीड एक्ट्रेस के रोल में जयललिता होती थी तो वहीं श्रीदेवी चाइल्ड आर्टिस्ट के किरदार में नजर आया करती थीं।
Image Source : Xफिल्म 'आथी पराशक्ति' में दोनों का जलवा देखने को मिला था। जयललिता ने देवी शक्ति की भूमिका निभाई तो वहीं श्रीदेवी ने भगवान मुरुगन का रोल प्ले किया था।
Image Source : Xजे जयललिता और श्रीदेवी की जोड़ी तेलुगु फिल्म 'भार्या बिद्दलु' और 'थिरुमंगलयम' में भी धमाल मचाती दिखी।
Image Source : Xजे जयललिता और श्रीदेवी, दोनों ही अब दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। 13 अगस्त 1963 को जन्मी श्रीदेवी का 2018 में निधन हो गया।
Image Source : Xवहीं जयललिता की मौत साल 2016 में हुई थी। दोनों ही एक्ट्रेसेज के बीच प्यार भरा रिश्ता था, जो अंतिम सांसों तक चला।
Image Source : Xवैसे जहां श्रीदेवी बड़ी होकर बॉलीवुड की मेगा स्टार बनीं, वहीं सफल फिल्मी करियर के बाद जे जयललिता ने तमिलनाडु सीएम की गद्दी संभाली।
Image Source : XNext : 'साथ निभाना साथिया' की सीधी-सादी राधा बन गई है डीवा, अब गोपी-किंजल को भी देती है कॉमप्लेक्स