

'स्त्री 2' सिर्फ चार दिन में 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई, जो हॉरर-कॉमेडी जॉनर की किसी फिल्म के लिए सबसे तेज है। हालांकि, सभी जॉनर की फिल्मों की बात करें तो जवान, पठान और एनिमल के बाद ये चौथे नंबर पर है।
Image Source : instagramस्त्री 2 ने अपने दूसरे रविवार को गदर 2, बाहुबली 2 (हिंदी), जवान और एनिमल जैसी फिल्मों को पछाड़ते हुए 40.75 करोड़ रुपये की कमाई की।
Image Source : instagramअमर कौशिक निर्देशित इस फिल्म ने दूसरे सोमवार को 20.20 करोड़ रुपये की कमाई की और सलमान खान स्टारर 'टाइगर जिंदा है' के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
Image Source : instagramजवान, पठान, एनिमल और गदर 2 के बाद स्त्री 2 पांचवीं सबसे तेज 300 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म बन गई। स्त्री 2 को इसमें सिर्फ नौ दिन लगे।
Image Source : instagramस्त्री 2 ने रिलीज के 11 दिनों के बाद, एनिमल, गदर 2 और पठान को पीछे छोड़ते हुए 401.65 करोड़ रुपये कमाए। लेकिन, इस मामले में ये जवान से पीछे रह गई।
Image Source : instagramस्त्री 2, फाइटर को पछाड़ते हुए साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
Image Source : instagramरिलीज के 12वें दिन लगभग 1 मिलियन टिकट बेचने के बाद, स्त्री 2 कल्कि 2898 एडी के बाद 2 करोड़ से अधिक टिकट बेचने वाली 2024 की दूसरी भारतीय फिल्म बन गई है।
Image Source : instagramस्त्री 2 ने KGF 2 को भी पीछे छोड़ दिया है और अब तक की 9वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
Image Source : instagramरिलीज के 14वें दिन स्त्री 2 की कमाई में गिरावट देखी गई, लेकिन इसके बाद भी ये 2015 में रिलीज हुई प्रभास की बाहुबली के लाइफटाइम कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल रही। फिल्म ने भारत में 421 करोड़ का कलेक्शन किया था।
Image Source : instagramNext : फिल्म, फैमिली से लेकर दो बीवियों और बच्चों तक, कुछ ऐसी है सुपरस्टार नागार्जुन की जिंदगी