

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने 90 के दशक में कई सुपरहिट फिल्में दीं, जिसके चलते वह अपने दौर की टॉप एक्ट्रेस बनीं और इंडस्ट्री पर सालों राज किया।
Image Source : instagramये वो समय था, जब हर कोई माधुरी दीक्षित के साथ काम करना चाहता था। टॉप एक्टर्स से लेकर टॉप डायरेक्टर तक, लेकिन एक डायरेक्टर ऐसा है जिसने उन दिनों माधुरी को एक फिल्म में लेने से इनकार कर दिया था।
Image Source : instagramये डायरेक्टर सुभाष घई हैं, जिनके साथ माधुरी शाहरुख खान स्टारर 'परदेस' में काम करना चाहती थीं। लेकिन, सुभाष घई ऐसा नहीं चाहते थे।
Image Source : instagramदरअसल, 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में सुभाष घई एक नए चेहरे को कास्ट करना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने करीब 3 हजार लड़कियों के ऑडिशन लिए।
Image Source : imdb'परदेस' की 'गंगा' के लिए सुभाष घई को काफी मशक्कत करनी पड़ी और जब उन्होंने महिमा चौधरी को पहली बार देखा तो उन्हें पहली नजर में ही गंगा के रोल के लिए पसंद कर लिया।
Image Source : instagramवहीं बात करें माधुरी दीक्षित की तो अभिनेत्री को परदेस की कहानी काफी पसंद आई थी और वो इसमें गंगा का रोल करना चाहती थीं।
Image Source : instagramलेकिन, सुभाष घई पहले ही माधुरी के साथ 3 फिल्म कर चुके थे। ऐसे में वह किसी नए चेहरे की तलाश में थे। आखिरकार उन्होंने फिल्म में महिमा चौधरी को लेने का फैसला किया।
Image Source : imdbबता दें, 1997 में रिलीज हुई 'परदेस' इस साल की सबसे सफल फिल्मों में से थी। फिल्म का गाना 'आई लव माई इंडिया' और 'ये दिल' आज भी खूब पसंद किए जाते हैं।
Image Source : imdbपरदेस में शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित के साथ ही अमरीश पुरी, अपूर्व अग्निहोत्री जैसे कलाकार भी नजर आए थे। इसके अलावा फिल्म में आदित्य नारायण, स्मिता जयकर, हिमानी शिवपुरी और आलोक नाथ भी अहम रोल में थे।
Image Source : imdbNext : दुनिया का तैरता हुआ आइलैंड, जहां रहते हैं 20 हजार से ज्यादा लोग