

सुहाना खान बॉलीवुड की सबसे मशहूर स्टारकिड्स में से हैं। सुहाना अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत कर चुकी हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
Image Source : instagramसुहाना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक इवेंट के कुछ फोटोज और वीडियो शेयर किए हैं, जो कि सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
Image Source : instagramसुहाना हाल ही में मुंबई में हुए कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में पंहुची थीं। सुहाना इस कॉन्सर्ट में अपने भाई अबराम खान, बेस्टी नव्या नवेली नंदा और कई दोस्तों के साथ गईं थी।
Image Source : instagramसुहाना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस इवेंट की कई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें सुहाना और नव्या व्हाइट टॉप में ट्विनिंग करती नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों ही पीछे को देखते हुए पोज कर रही हैं।
Image Source : instagramसुहाना ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'टेक मी बैक टू द स्टार्ट।' इसी के साथ उन्होंने एक रोने वाली इमोजी भी डाली। उनकी इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
Image Source : instagramएक्ट्रेस की इन तस्वीरों पर फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जब आप मुस्कुराती हो तो खूबसूरत लगती हो।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, 'राजकुमारी खुश रहो ।'
Image Source : instagramकोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान क्रिस मार्टिन ने शाहरुख खान पर भी प्यार लुटाया और 'शाहरुख फॉरएवर' कहते हुए किंग खान के लिए अपना प्यार जाहिर किया। जिसके जवाब में किंग खान ने भी एक पोस्ट शेयर किया है। शाहरुख खान के लिए कुछ खास शब्द कहे गए, कोल्डप्ले कॉन्सर्ट ने शाहरुख खान को फॉरेवर कहा गया, जिसके बाद फैंस ने जोर से चिलाते हुए शाहरुख का नाम लिया।
Image Source : instagramसुहाना खान ने जोया अख्तर की फिल्म 'द आर्चीज' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। सुहाना इस फिल्म में अगस्त्य नंदा और वेदांग रैना के साथ नजर आई थीं। उनकी इस फिल्म को फैंस ने काफी प्यार भी दिया।
Image Source : instagramसुहाना खान अब अपने पिता शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली हैं। सुहाना फिल्म 'किंग' में अपने पिता के साथ नजर आएंगी।
Image Source : instagramNext : 'आंटी बोलो', तमन्ना भाटिया और राशा थडानी की मजेदार बातें हो रही वायरल