

टीवी सीरियल 'काव्या- एक जज्बा, एक जुनून' में सुंबुल तौकीर खान और मिश्कत वर्मा लीड रोल में हैं, जो ऑफ एयर हो रहा है। ये शो लॉन्च के एक साल बाद ही बंद किया जा रहा है।
Image Source : Instagramइस बीच, ये सीरियल एक और वजह से चर्चा में है, जिसे लेकर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच बवाल खड़ा हो गया है।
Image Source : Instagramसोशल मीडिया पर सीरियल में दिखाए गए एक किसिंग सीन की खूब चर्चा हो रही है। जिसके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं।
Image Source : Instagramसीरियल में ये किसिंग सीन मिश्कत वर्मा और पंखुड़ी गिडवानी के बीच फिल्माया गया है, जिसमें दोनों को लिपलॉक करते देखा जा सकता है।
Image Source : Instagramकाव्या- एक जज्बा, एक जुनून एक फैमिली ड्रामा है, ऐसे में इस सीरियल में दर्शकों के सामने बोल्ड कंटेंट परोसा जाना ऑडियंस के गले के नीचे नहीं उतर रहा है।
Image Source : Instagramइस लिपलॉक सीन को लेकर सोशल मीडिया यूजर नाराजगी और आपत्ति जाहिर कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि फैमिली सीरियल में इस तरह के स्टीमी और हॉट सीन दिखाना सरासर गलत है।
Image Source : Instagramटीवी पर इतनी बोल्डनेस लोगों को रास नहीं आ रही है। शो के दर्शकों ने इसे घटिया और बेहूदा बताते हुए इसकी आलोचना शुरू कर दी है।
Image Source : Instagramहालांकि, ये पहली बार नहीं है जब किसी सीरियल में इस तरह के बोल्ड सीन परोसे गए हों, इससे पहले भी कई सीरियल में किसिंग सीन फिल्माकर मेकर्स दर्शकों को नाराज कर चुके हैं।
Image Source : Instagramइसके पहले 'बड़े अच्छे लगते हैं', 'साड्डा हक' और 'सपने सुहाने लड़कपन के' जैसे सीरियल्स में लिपलॉक दिखाए जा चुके हैं।
Image Source : InstagramNext : YRKKH में अभिरा-अरमान होंगे बेघर, अकेला रहने को होंगे मजबूर