29 साल बाद री-रिलीज होगी सन्नी देओल की सुपरहिट फिल्म

29 साल बाद री-रिलीज होगी सन्नी देओल की सुपरहिट फिल्म

Image Source : Instagram

अभिनेता सनी देओल की 'घातक' 21 मार्च को फिर से सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। 29 साल पहले रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

Image Source : Instagram

सोमवार को रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज ने खबर साझा की और लिखा, 'एक कल्ट क्लासिक की वापसी के लिए खुद को तैयार रखें।

Image Source : Instagram

घातक एक बार फिर रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल में बड़े पर्दे पर आ रही है। 21 मार्च 2025 को बड़े पर्दे पर एक्शन का लुत्फ़ उठाएं।'

Image Source : Instagram

सनी की मशहूर एक्शन फिल्म 'घातक' 1996 में दिवाली के मौके पर आई थी। फिल्म ने पिछले साल अपनी रिलीज के 28 साल पूरे कर लिए हैं।

Image Source : Instagram

यह एक्शन फिल्म अपनी मनोरंजक कहानी, दमदार अभिनय और यादगार संवादों के लिए प्रशंसकों की पसंदीदा बनी हुई है।

Image Source : Instagram

इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए 'गदर' के अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के कुछ बेहतरीन दृश्यों और संवादों वाला एक पुराना वीडियो शेयर किया।

Image Source : Instagram

सनी ने दिवंगत दिग्गज अभिनेता अमरीश पुरी को भी याद किया। जिन्होंने फिल्म में एक खूंखार अपराधी काशी नाथ की भूमिका निभाई थी।

Image Source : Instagram

खतरनाक खलनायक के रूप में अमरीश पुरी का अभिनय घातक की सबसे खास चीजों में से एक था। राजकुमार संतोषी ने इसे डायरेक्ट किया था।

Image Source : Instagram

1996 में रिलीज़ हुई इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर हिट घोषित किया गया और सनी के दमदार डायलॉग आज भी यादगार हैं।

Image Source : Instagram

Next : 4 साल की उम्र में रखा था फिल्मी दुनिया में कदम, 40 सालों तक किया बॉलीवुड पर राज