

फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन कर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग के पीछे के किस्से भी काफी रोमांचक थे। कुछ मजेदार तो दर्दनाक रहे।
Image Source : xअमीषा पटेल ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है, जहां एक्ट्रेस ने फिल्म 'गदर 2' के बारे में बात करते हुए फिल्म का एक हैरान कर देने वाला किस्सा सुनाया। उन्होंने फिल्म के दौरान हुई एक घटना का खुलासा किया।
Image Source : xइंटरव्यू में उन्होंने बताया कि एक सीन के दौरान उन्हें ठंडे पानी में काम करना था, जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई और वे बेहोश हो गईं।
Image Source : Instagramअमीषा पटेल ने इंटरव्यू में कहा, 'सर्दियों का समय था और मुझको धूप लेनी थी। मैं सुबह चार बजे सेट पर आ गई थी और तब मुझको इमोशनल सीन करना था।'
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने आगे कहा, 'मैनें जब अनिल शर्मा जी से बात की थी कि मैं बीमार पड़ जाऊंगी, तो प्लीज आप गर्म पानी रखवाना। उन्होंने मुझसे कहा हां गर्म पानी तो होगा ही।'
Image Source : xउन्होंने कहा, 'जब मैं शॉर्ट पर शॉर्ट देने लगी और मैनें शूटिंग के दौरान पतले कॉटन के सलवार कमीज पहने थे जबकि सनी देओल ने अंदर से वॉर्मर्स पहने थे। पहली बार जब मेरे ऊपर पानी गिरा तो वो बहुत ठंडा था।'
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने कहा, 'जब वो मेरे ऊपर गिरा तब मैं शॉक हो गई थी, वो पानी काफी दूर से आ रहा था और पाईप भी काफी लम्बा था, जिसकी वजह से पानी मेरे पास आने तक ठंड़ा हो जा रहा था।'
Image Source : Instagramएक्ट्रेस ने बताया कि, वो उसी वक्त बिहोश हो गई। फिर वो तीन से चार घंटो तक बिहोश रही। होश में आने के बाद सनी देओल ने अपने रूम से ब्लड प्रेशर मशीन लाकर उनका ब्लड प्रेशर चेक किया। उन्होंने मुंबई के कॉमन डॉक्टर को कॅाल किया ताकी वो मुझे देख सके।
Image Source : Instagramअमीषा पटेल ने सनी देओल को अपनी रियल लाइफ का तारा सिंह कहा था जो हमेशा अपनी सकीना की मदद करने के लिए कही भी पहुंच जाते थे।
Image Source : xNext : GHKKPM: सवी-रजत से बदला लेगा अर्श, सारी हदें करेगा पार