सुपरस्टार के पोते को नहीं मिल रहा काम, फीका पड़ा स्टारडम, कभी एक शो ने बना दिया था टीवी का टॉप एक्टर

सुपरस्टार के पोते को नहीं मिल रहा काम, फीका पड़ा स्टारडम, कभी एक शो ने बना दिया था टीवी का टॉप एक्टर

Image Source : Instagram/@shaktiarora

टीवी एक्टर शाक्ति अरोड़ा ने 'कुंडली भाग्य' और 'गुम है किसी के प्यार में' से घर-घर में पहचान बनाई है। इस सीरियल के दौरान वह काफी चर्चा में भी रहते थे।

Image Source : Instagram/@shaktiarora

हाल ही में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में शक्ति ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बार के में खुलकर बात की।

Image Source : Instagram/@shaktiarora

एक्टर ने कहा, 'मैंने जो भी सीखा, खुद से सीखा है। किसी ने कुछ नहीं बताया बस जिंदगी ने मुझे सिखाया है। लाइफ में एक्स्पीरियंसेस बहुत मिला है।'

Image Source : Instagram/@shaktiarora

'मैं भले ही करोड़पति परिवार से हूं, लेकिन मैंने कभी उनसे पैसों की मदद नहीं ली। टीवी इंडस्ट्री में भी अपने दम पर पहचान बनाई है।'

Image Source : Instagram/@shaktiarora

एक्टर ने आगे कहा, 'मैंने जब थिएटर करना शुरू किया और एक्टिंग सीखी तो पता चला कि इमोशन्स के मायने क्या होते हैं।' बता दें कि शाक्ति अरोड़ा एक टीवी एक्टर हैं, जिन्हें आखिरी बार 'गुम है किसी के प्यार में' ईशान के किरदार में देखा गया था।

Image Source : Instagram/@shaktiarora

'गुम है किसी के प्यार में' से शाक्ति अरोड़ा को जबरदस्त नेम-फेम मिला, लेकिन इस बाद से वह किसी शो में नजर नहीं आए।

Image Source : Instagram/@shaktiarora

शाक्ति अरोड़ा एक बड़े फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके दादा अपने जमाने के मशहूर अभिनेता चंद्रशेखर थे जो कई फिल्मों के अलावा 'रामायण' में सुमंत के रोल के लिए याद किए जाते हैं।

Image Source : Instagram/@shaktiarora

शक्ति अरोड़ा के पिता नरेश कुमार अरोड़ा भी अपने जमाने के जाने-माने एक्टर रह चुके हैं।

Image Source : Instagram/@shaktiarora

शक्ति अरोड़ा को बिग बॉस में शामिल होने के लिए कई बार अप्रोच किया गया है, लेकिन उन्होंने हर बार मना कर दिया है क्योंकि उन्हें शो में पॉलिटिक्स और नेगेटिविटी पसंद नहीं है।

Image Source : Instagram/@shaktiarora

Next : चिरंजीवी फिर बने दादा, लावण्या त्रिपाठी बनी मां, खुशी से फूले नहीं समाए न्यू डैडी वरुण तेजा