

टीवी एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर हलचल पैदा कर दी है। अभिनेत्री ने फोटोज शेयर करते हुए पुष्टि की कि वह शादी कर रही हैं।
Image Source : Instagramसुरभि अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी के साथ शादी के बंधन में बंध रही हैं और उनकी प्री-वेडिंग सेरेमनी भी शुरू हो चुकी हैं।
Image Source : Instagram'नागिन 3' एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी सेरेमनी की झलक शेयर की है। जिसमें, उन्हें मौज-मस्ती से भरे जश्न में सुमित संग एंजॉय करते देखा जा सकता है।
Image Source : Instagramअपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए सुरभि ज्योति ने कढ़ाईदार हरे रंग का सलवार सूट पहना था, जिसके साथ उन्होंने नेट का दुपट्टा कैरी किया था।
Image Source : Instagramउन्होंने इसके साथ गोल्डन ज्वेलरी कैरी की थी, उन्होंने चांदबाली और एक मांग टीका पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
Image Source : Instagramइस मौके पर सुमित सूरी ने भी हरे रंग के ही शेड का कुर्ता पहना था, जिसमें वह काफी डैशिंग लग रहे थे।
Image Source : Instagram'कुबूल है' एक्ट्रेस मेहंदी से सजे हाथों में सुमित के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। जिसे देखने के बाद उनके फैंस की खुशी का भी ठिकाना नहीं है।
Image Source : Instagramफोटोज शेयर करते हुए सुरभि ने कैप्शन में लिखा- 'मेहंदी शगन दी!' फोटोज पर कमेंट करते हुए यूजर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
Image Source : Instagramटीवी जगत का ये पॉपुलर कपल इसी महीने शादी के बंधन में बंधेगा। दोनों 27 अक्तूबर को उत्तराखंड के जिम कार्बेट नेशनल पार्क के अहाना लग्जरी रिसॉर्ट से शादी करेंगे।
Image Source : InstagramNext : शादी के बंधन में बंधेगी स्टार डायरेक्टर की बेटी, 2 साल से लिवइन में जी रहीं जिंदगी