

राजीव सेन और चारु असोपा भले ही अलग हो गए हों, लेकिन वह ये सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ते कि उनकी बेटी जियाना को उसके माता-पिता दोनों का प्यार मिले।
Image Source : Instagramएक्स कपल को अक्सर दुबई में एक साथ क्वालिटी टाइम बिताते या 2023 में अपने तलाक के बाद छुट्टियों पर जाते देखा जाता है।
Image Source : Instagramहाल ही में, राजीव ने अपनी मां के 73वें जन्मदिन समारोह से तस्वीरों की एक सीरीज साझा की, जिसमें वह अपनी पूर्व पत्नी और बेटी के साथ नजर आए।
Image Source : Instagramउनकी पोस्ट में उनकी मां के लिए दो अलग-अलग जन्मदिन समारोह शामिल थे। एक पूर्व पत्नी चारू असोपा और उनकी बेटी जियाना के साथ और दूसरा बहन सुष्मिता सेन के साथ।
Image Source : Instagramपहली फैमिली फोटो में राजीव अपनी मां सुभ्रा सेन, बहन सुष्मिता सेन, उनके बच्चों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramफोटो में सुष्मिता के बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी नजर आ रहे हैं।
Image Source : Instagramफिर, राजीव ने बेटी जियाना के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें जियाना को अपने पापा के साथ पोज देते देखा जा सकता है।
Image Source : Instagramइसके बाद राजीव ने एक्स वाइफ चारु असोपा और मां के साथ तस्वीरें शेयर कीं।
Image Source : Instagramइन तस्वीरों को देखकर जहां कुछ लोग हैरान और कन्फ्यूज हैं तो वहीं कुछ ऐसे भी हैं जो दोनों की अपनी बेटी के लिए बॉन्डिंग पर प्यार बरसा रहे हैं।
Image Source : InstagramNext : रियल लाइफ क्राइम पर बनी हैं ये 8 फिल्में, देखकर अचंभे में पड़ जाएंगे