

बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन के दुनियाभर में लाखों फैन हैं, वो आज भी फैंस के दिलों पर राज करती हैं। लेकिन, अब उनकी बड़ी बेटी रेने भी काफी चर्चा में हैं।
Image Source : Instagram/@reneesen47हाल ही में रेने ने अपना 25वां जन्मदिन मनाया और अब अपने ट्रांसफॉर्मेशन से सुर्खियां बटोर रही हैं। स्टारकिड ने अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें वह ब्लैक ड्रेस में कहर ढाती नजर आईं।
Image Source : Instagram/@reneesen47रेने का ट्रांसफॉर्मेशन देखने के बाद कई फैंस को दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल की याद आ गई तो कई ने उन्हें बॉस लेडी का टैग दे दिया है।
Image Source : Instagram/@reneesen47रेने की लेटेस्ट फोटो पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा- 'रेने मुझे स्मिता पाटिल की याद दिला रही हैं।' वहीं एक ने लिखा- 'उनके चेहरे पर बिलकुल सुष्मिता सेन वाला कॉन्फिडेंस है।'
Image Source : Instagram/@reneesen47सुष्मिता सेन ने साल 2000 में बड़ी बेटी रेने को गोद लिया था और 4 सितंबर को रेने 25 साल की हुईं। इस मौके पर सुष्मिता ने भी अपनी लाडली बिटिया को एक पोस्ट के जरिए विश किया।
Image Source : Instagram/@reneesen47रेने अपनी मां की ही तरह एक्टर बनना चाहती हैं और नाम कमाना चाहती हैं। उनके लेटेस्ट पोस्ट से पता चलता है कि वह खुद पर काफी मेहनत कर रही हैं।
Image Source : Instagram/@reneesen47बता दें, रेने अपने करियर की शुरुआत कर चुकी हैं। उन्होंने विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी स्टारर गुड न्यूज में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है।
Image Source : Instagram/@reneesen47हालांकि, अब तक रेने ने बड़े पर्दे पर एंट्री नहीं की है। लेकिन, उनके ट्रांसफॉर्मेशन को देखने के बाद ज्यादार फैंस ये जानने के बेताब हैं कि रेने को वह फिल्मों में कब देख सकेंगे।
Image Source : Instagram/@reneesen47अब सुष्मिता की बेटी अपनी ग्लैमरस लुक्स को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। आए दिन अपने ग्लैमरस लुक्स से वह फैंस को हैरान कर रही हैं।
Image Source : Instagram/@reneesen47Next : कौन हैं 'रमैया वस्तावैया' के गिरीश कुमार की पत्नी? जिनकी खूबसूरती की हो रही चर्चा