जब ऐश्वर्या को नहीं बख्शा तो मैं कौन... स्वरा भास्कर ने मिस वर्ल्ड से कर डाली अपनी तुलना

जब ऐश्वर्या को नहीं बख्शा तो मैं कौन... स्वरा भास्कर ने मिस वर्ल्ड से कर डाली अपनी तुलना

Image Source : Instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर भले ही लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। खासतौर पर अपने बोल्ड बयानों के लिए स्वरा काफी मशहूर हैं।

Image Source : Instagram

स्वरा लंबे समय से बॉडी शेमिंग का भी शिकार हो रही हैं। स्वरा ने सितंबर 2023 में बेटी राबिया को जन्म दिया था, जिसके बाद से अभिनेत्री को बढ़े वजन के चलते अक्सर उन्हें ट्रोल किया जाता है।

Image Source : Instagram

अब स्वरा ने हाल ही में बढ़े वजन और ट्रोलिंग पर अपना अनुभव शेयर किया और इस दौरान अपनी तुलना ऐश्वर्या राय से की और बताया कि कैसे बेटी के जन्म के बाद उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।

Image Source : Instagram

बीबीसी न्यू इंडिया से बात करते हुए स्वरा भास्कर ने ट्रोल्स को जवाब देते हुए, ऐश्वर्या राय बच्चन का उदाहरण दिया और कहा कि अगर उन्हें नहीं बख्शा गया, तो वह कौन हैं?

Image Source : Instagram

स्वरा भास्कर ने बॉडी शेमिंग के मुद्दे को संबोधित किया कि उनके जैसे सेलेब्स को बच्चे के जन्म के बाद इसका शिकार होना पड़ता है।

Image Source : Instagram

बातचीत में, स्वरा ने उस समय को याद किया जब ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के जन्म के बाद उनके शरीर के बारे में आलोचना की जाती थी और उन्हें ट्रोल किया जाता था।

Image Source : Instagram

स्वरा ने उस इंटरव्यू को भी याद किया गया, जहां ऐश्वर्या से उनके वजन को लेकर सवाल किया गया था।

Image Source : Instagram

इस दौरान दिए ऐश्वर्या के जवाब की स्वरा ने जमकर तारीफ की और कहा कि अगर उनकी जगह कोई और शख्स होता तो इस बात पर नाराज हो सकता था।

Image Source : Instagram

बढ़े वजन के सवाल का जवाब देते हुए ऐश्वर्या ने कहा था- 'मैं बस अपनी बेबी गर्ल के साथ अपनी जिदगी को एंजॉय कर रही हूं।'

Image Source : Instagram

Next : पति नागा चैतन्य को एक्ट्रेस संग देख शोभिता को हुई जलन! एक्टर ने खोला राज