

स्वरा भास्कर ने 2023 में सपा नेता फहाद अहमद से शादी के अपने ऐलान से सबको हैरान कर दिया था।
Image Source : Instagramअभिनेत्री ने समाज, सीमा और धर्म की दीवारों को लांघते हुए फहाद अहमद से शादी की थी, लेकिन ये फैसला उनके लिए बिलकुल भी आसान नहीं था।
Image Source : Instagramस्वरा फहाद से अपनी शादी के फैसले को लेकर काफी डरी हुई थीं, जिसका खुलासा अभिनेत्री ने अब जाकर किया है।
Image Source : Instagramस्वरा भास्कर ने साथ ही ये भी बताया कि उन्होंने इन सब डरों के बावजूद फहाद से शादी क्यों की और इससे पहले उनके दिमाग में क्या-क्या चल रहा था। जानिए अभिनेत्री ने क्या कहा।
Image Source : Instagramस्वरा भास्कर ने अमृता राव और आरजे अनमोल के शो 'कपल ऑफ थिंग्स' में बातचीत के दौरान बताया की फहाद से उनकी मुलाकात मुंबई में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई थी।
Image Source : Instagramस्वरा बोलीं- 'हम दोनों ये मानने को तैयार नहीं थे कि हम दोनों के बीच कुछ हो सकता है, लेकिन हमारे आस-पास मौजूद लोग समझ चुके थे कि हमारे बीच कुछ तो है।'
Image Source : Instagram'एक समय आया जब मुझे समाज का डर लगने लगा। मैं वो इंसान नहीं हूं जो सोचे कि समाज क्या सोचेगा, लेकिन तब पता नहीं क्या हुआ। मैं लोगों के बारे में सोचने लगी थी। परिवार और दोस्त क्या बोलेंगे।'
Image Source : Instagram'मुझे डर था कि मैं फहाद से शादी करूंगी तो मुझे बॉलीवुड वाले पार्टियों में नहीं बुलाएंगे। समझ नहीं आ रहा था कि मेरे साथ ऐसा क्यों हो रहा था। मैं धर्मनिर्पेक्षता के नारे लगा रही थी और दूसरी तरफ मेरे दिमाग में ये सब चल रहा था।'
Image Source : Instagram'मैंने अपने चाचा से बात की और फिर समझ आया कि फहाद ही मेरी पसंद है।' इसके बाद 2023 में स्वरा ने विशेष विवाह अधिनियम के तहत फहाद से शादी कर ली और नवंबर 2023 में बेटी का इस दुनिया में स्वागत किया।
Image Source : InstagramNext : गीले बाल और ग्लैम मेकअप, बदले अंदाज में दिखीं शहनाज गिल, नए लुक में गिराई बिजली