

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टेलीविजन का सबसे लंबा चलने वाला शो बन चुका है। यह खुशखबरी असित मोदी ने सोशल मीडिया पर दी है।
Image Source : ins/@taarakmehtakaooltahchashmahnfpअसित मोदी का ये शो 2008 में शुरू हुआ था। तब से अब तक ये दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। अब 'तारक मेहता' ने 4500 एपिसोड पूरा कर नया रिकॉर्ड बना दिया।
Image Source : ins/@taarakmehtakaooltahchashmahnfpकई तरह के विवादों के बावजूद यह शो 17 सालों से दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाए हुए है।
Image Source : ins/@taarakmehtakaooltahchashmahnfpअब इस शो ने इतिहास रच दिया है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भारत का सबसे लंबा चलने वाला सिटकॉम बन गया है।
Image Source : ins/@taarakmehtakaooltahchashmahnfpयह उपलब्धि न केवल भारतीय टेलीविजन में इसकी विरासत को मजबूत करती है, बल्कि उस पारिवारिक संस्कृति को भी आगे बढ़ाती है, जिसने सालों से हर पीढ़ी के बच्चों, बड़ों और बुजुर्गों को एक साथ एंटरटेन किया है।
Image Source : ins/@taarakmehtakaooltahchashmahnfp'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के 4500 एपिसोड पूरे होने पर शो का पूरा परिवार इस खास मौके का जश्न मनाने के लिए एक साथ नजर आया।
Image Source : ins/@taarakmehtakaooltahchashmahnfpइस अवसर पर निर्माता असित मोदी ने पूरी टीम के साथ केक काटा और खुशियां शेयर कीं। साथ ही उन्होंने एक इमोशनल नोट भी शेयर किया।
Image Source : ins/@taarakmehtakaooltahchashmahnfpअसित मोदी ने कहा, 'यह सफलता सिर्फ हमारी टीम की नहीं, बल्कि उन सभी लोगों की है जो शुरुआत से हमारे साथ जुड़े रहे हैं। असली ताकत वो लोग हैं, जिनकी वजह से शो आज इतना आगे बढ़ पाया है। हमने उनकी मेहनत और लगन का सम्मान करके जश्न मनाया।'
Image Source : ins/@taarakmehtakaooltahchashmahnfpउन्होंने आगे कहा, 'मैं अपने कलाकारों, टीम और सबसे बढ़कर दर्शकों का तहे दिल से शुक्रगुजार हूं, क्योंकि उन्हीं की बदौलत हम यहां तक पहुंच पाए हैं।'
Image Source : ins/@taarakmehtakaooltahchashmahnfpNext : Janhvi Kapoor: जाह्नवी कपूर का प्रिंसेस लुक देख फैंस हुए फिदा, अनिल कपूर ने भतीजी पर लुटाया प्यार