

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी सीरियल करीब 18 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। पर कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही है कि यह शो बंद होने वाला है।
Image Source : Instagram/@officialasitkumarrmodi'तारक मेहता का उल्ट चश्मा' हर बच्चे और बड़े की यादों का एक हिस्सा बन चुका है, जिसे शायद कोई नहीं भूल सकता है। हालांकि, समय के साथ कई कलाकारों ने शो को अलविदा कह दिया।
Image Source : Instagram/@officialasitkumarrmodi'तारक मेहता' में अब पुराने कलाकार बहुत ही कम बचे हैं, लेकिन नए चेहरे भी लोगों का ध्यान खींचे में सफल रहे हैं पर दिलों में जगह नहीं बना पाए।
Image Source : Instagram/@officialasitkumarrmodiअब शो के निर्माता असित मोदी ने बताया है कि वो कब तक इस शो को चलाना चाहते हैं। भारत के सबसे पसंदीदा सिटकॉम्स में से एक 'तारक मेहता' ने कई सालों तक दर्शकों का मनोरंजन किया है।
Image Source : Instagram/@akshaan_sehrawatशो पहली बार 2008 में प्रसारित हुआ था और हर किसी का पसंदीदा बन गया। 'टपू सेना' के बच्चे भी अब काफी बड़े हो गए हैं, जिसमें से कुछ ने शो को अलविदा कह दिया।
Image Source : Instagram/@akshaan_sehrawatपिछले कुछ सालों में इस सिटकॉम के कई कलाकार शो छोड़ चुके हैं, लेकिन इसकी लोकप्रियता कभी कम नहीं हुई और टीआरपी में भी जगह बनाकर रखी।
Image Source : Instagram/@officialasitkumarrmodiशो को बंद करने को लेकर उड़ रही अफवाहों पर अब शो के निर्माता असित मोदी ने बताया कि ये सीरीज कब तक चलेगी। एक इवेंट के दौरान असित मोदी ने कहा कि शो अभी भी चल रहा है और हम इसे तब तक जारी रखेंगे जब तक संभव होगा।
Image Source : Instagram/@akshaan_sehrawatउन्होंने आगे कहा, 'मैं देखता हूं कि लोग अभी भी इसे पसंद कर रहे हैं। तारक मेहता एक ऐसा शो है, जो सबको हंसता है। मुझे खुशी है कि लोग इसे बड़ी रुचि से देखते हैं।'
Image Source : Instagram/@officialasitkumarrmodiअसित मोदी ने यह भी कहा कि 'ये सिर्फ एक शो नहीं है, बल्कि एक ब्रांड है जिसे हर उम्र के दर्शक से प्यार मिलता आ रहा है। मैंने इसे बहुत मेहनत से बनाया है और मेरी टीम भी कड़ी मेहनत करती है।'
Image Source : Instagram/@officialasitkumarrmodiNext : Bigg Boss 19: टॉप 3 फाइनलिस्ट से बाहर हुआ ये मजबूत कंटेस्टेंट, इन खिलाड़ियों को मिला सपोर्ट