'तारक मेहता' के सोढ़ी एक्टिंग छोड़ बने बिजनेसमैन, कभी कर्ज की वजह से गायब हुए थे गुरुचरण सिंह

'तारक मेहता' के सोढ़ी एक्टिंग छोड़ बने बिजनेसमैन, कभी कर्ज की वजह से गायब हुए थे गुरुचरण सिंह

Image Source : Instagram/@sodhi_gcs

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सोढ़ी यानी एक्टर गुरुचरण सिंह बीते काफी समय से अपनी पर्सनल और प्रोफेशल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं।

Image Source : Instagram/@sodhi_gcs

कुछ दिनों पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर एक्टर ने बताया था कि उनकी जिंदगी में अब कुछ नया और अच्छा होने वाला है। उनकी परेशानियां अब खत्म होने वाली हैं।

Image Source : sodhi_gcs

गुरुचरण सिंह ने अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए कहा था कि वह जल्द ही कुछ नया करने वाले हैं, जिसे उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाएंगे।

Image Source : sodhi_gcs

'तारक मेहता' के सोढ़ी ने आखिरकार खुलासा कर दिया है कि वो गुड न्यूज क्या है। एक्टर अब बिजनेसमैन बन चुके हैं। उन्होंने दिल्ली में एक सोया चाप की दुकान खोली है, जिसका उद्घाटन भी हो चुका है।

Image Source : sodhi_gcs

गुरुचरण सिंह की दुकान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वहां मौजूद कई लोग उनके खाने की तारीफ कर रहे हैं। करण और अपर्णा यूट्यूब चैनल भी उन्हें सपोर्ट करते दिखा।

Image Source : sodhi_gcs

'तारक मेहता' के गुरुचरण सिंह ने अपनी नई दुकान 17 अक्टूबर के दिन खोली थी। उन्होंने एक लाइव सेशन के दौरान ये खबर अपने फैंस को दी थी।

Image Source : sodhi_gcs

साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि वो चाहते हैं कि लोग उनके पास आए दुकान पर सोया चाप खाएं और फोटो भी खिचवाएं।

Image Source : sodhi_gcs

एक्टर ने यह भी कहा कि इस दुकान से उनकी आर्थिक तंगी भी दूर हो सकती है और वह फिर से अच्छी जिंदगी बीता सकते हैं।

Image Source : sodhi_gcs

ऐसी अफवाहें थीं कि गुरुचरण सिंह इसलिए गायब हो गए थे क्योंकि उनके ऊपर बहुत सारा कर्ज है। जब ये सवाल पिंकविला के इंटरव्यू के दौरान गुरुचरण से पूछा गया था तब उन्होंने इसका जवाब दिया था।

Image Source : sodhi_gcs

उन्होंने कहा था, 'मैं इसलिए गायब नहीं हुआ था क्योंकि मैं कर्ज में था या कर्ज चुकाने में असमर्थ था। कर्ज तो मुझपर आज भी है और नियत मेरी अच्छी है। इसलिए थोड़ा दूर हो गया था।'

Image Source : sodhi_gcs

Next : करीना कपूर के प्री दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें आई सामने